महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत ने हासिल किया बड़ा मुकाम, मिताली राज को छोड़ा पीछे

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के हवाले से एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़ा।
महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत ने हासिल किया बड़ा मुकाम, मिताली राज को छोड़ा पीछे
हरमनप्रीत कौर (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

टीम इंडिया की महिला व पुरुष टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे में है। यहां पर पुरुष टीम पांच टेस्ट तो महिला टीम पांच टी20 और तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेल रही है। महिला टीम ने टी20 सीरीज में इंग्लैंड को 3-2 से धूल चटाई। टी20 सीरीज का पांचवां व अंतिम मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला गया। अंतिम मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की।

अंतिम मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से शिकस्त दी। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ा।

हरमप्रीत कौर ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान ने इंटरेशनल क्रिकेट में एक और मुकाम हासिल कर लिया। जैसे ही इस मैच को खेलने के लिए हरमनप्रीत कौर मैदान पर उतरी तो महिला टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाली खिलाड़ी बन गई। बता दें कि ये उनका 334वां इंटरनेशनल मुकाबला था।

टीम इंडिया के लिए 334 मुकाबले खेलने वाली खिलाड़ी बनी

इससे पहले महिला टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा मुकाबले मिताली राज ने खेले थे। मिताली ने टीम इंडिया से कुल 333 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। अब उनका ये रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौरे ने तोड़ डाला है। हरमनप्रीत ने अब तक कुल 6 टेस्ट, 146 बनडे और 182 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।

टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी

  • हरमनप्रीत कौर- 334 इंटरनेशनल मैच
  • मिताली राज- 333 इंटरनेशनल मैच
  • झूलन गोस्वामी- 284 मैच

टी20 में इंग्लैंड को टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी है। इसके बाद टीम इंडिया की नजर तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में है। इस सीरीज में भी वो अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। ये सीरीज 16 जुलाई से शुरु होने वाली है। टीम इंडिया के वनडे सीरीज आगामी वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला साउथैप्टन के मैदान पर खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर होगा। वहीं, तीसरा व अंतिम एकदिवसीय मैच 22 जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट में होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com