-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shreyanka And Sadhu In India A Team For Australia Tour
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
श्रेयंका पाटिल और टिटास साधु चोट से उबरकर भारत ए टीम में वापसी की है। दोनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगी और अगस्त में तीन टी-20, तीन वनडे और एक चार दिवसीय मैच खेलेंगी।

राधा यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। भारत ए महिला टीम का कप्तान राधा यादव को बनाया गया है। वहीं इस टीम में ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल और तेज गेंदबाज टिटास साधु की वापसी हुई है। बीसीसीआई ने भारत महिला ए की टीम का ऐलान गुरुवार को किया है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे का शुरुआत 7 अगस्त से होगा और 24 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान भारत ए टीम को ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20, तीन वनडे और एक चार दिवसीय मैच खेला जाएगा। बीसीसीआई ने तीनों सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें वो नाम शामिल है, जो इस समय भारतीय टीम में हैं या आने वाले समय में वो भारतीय टीम में दिख सकती है।
श्रेयंका और टिटास की हुई वापसी
ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल और तेज गेंदबाज टिटास साधु ने चोट से वापसी कर ली है। श्रेयंका पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में हुए महिला टी20 विश्व कप के बाद से चोट के कारण नहीं खेल पा रही थीं। उन्हें सितंबर में महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) में खेलने के लिए गत चैंपियन बारबाडोस रॉयल्स ने पहले ही चुन लिया है। वहीं साधु श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला में नहीं खेली थीं और चोट के कारण अप्रैल में इंग्लैंड के मौजूदा सफेद गेंद के दौरे के लिए भी टीम में नहीं थीं।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
Women’s T20 World Cup: बांग्लादेश ने चुनी बैटिंग, टीम इंडिया ने किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं; बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
Women’s T20 WC 2026: भारतीय महिला टीम अंक तालिका में किस नंबर पर? कब और किससे होगी अगला मैच, देखें शेड्यूल
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की एतिहासिक जीत, चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से चटाई धूल
श्रेयंका का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में खेलना बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ से मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा जबकि साधु को मंजूरी मिल गई है। बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय, एकदिवसीय और चार दिवसीय मुकाबले में टीम की कप्तानी करेंगी। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को भी सभी टीमों में शामिल किया गया है। इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज का इंग्लैंड दौरा काफी निराशाजनक रहा है क्योंकि उन्होंने अब तक चार मैच में केवल 101 रन बनाए हैं और उनका उच्चतम स्कोर 47 रन है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ए की टी20 टीम
राधा यादव (कप्तान), मीनू मणि (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, डी वृंदा, सजना सजीवन, उमा छेत्री (विकेटकीपर), राघवी बिष्ट, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, टिटास साधु।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की वनडे और चार दिवसीय टीम
राधा यादव (कप्तान), मीनू मणि (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, तेजल हसबनिस, राघवी बिष्ट, तनुश्री सरकार, उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), धारा गुज्जर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, टिटास साधु।
टी20 सीरीज का कार्यक्रम
- पहला टी20 मैच: 7 अगस्त (सभी मैच मैके में)
- दूसरा टी20 मैच: 9 अगस्त
- तीसरा टी20 मैच: 10 अगस्त
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
- पहला वनडे मैच: 13 अगस्त (सभी मैच ब्रिसबेन में)
- दूसरा वनडे मैच: 15 अगस्त
- तीसरा वनडे मैच: 17 अगस्त
चार दिवसीय मैच: 21-24 अगस्त (एलन बॉर्डर फील्ड)।
Shreyanka and sadhu in india a team for australia tour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhadli Navami 2026: कब है भड़ली नवमी? विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए आखिरी शुभ मुहूर्त, जानें तिथि
Jun 28, 2026 | 06:59 AMनागपुर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से मिली राहत
Jun 28, 2026 | 06:59 AMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आर-पार! अमेरिका ने 24 घंटे में दूसरी बार ढाया ईरान पर कहर, ड्रोन सेंटर और रडार तबाह
Jun 28, 2026 | 06:48 AMIMD का रेड अलर्ट! इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक
Jun 28, 2026 | 06:47 AMGrah Gochar 2026: जून के आखिरी सप्ताह में बुध होंगे वक्री, बाजार, बारिश और व्रत-त्योहार पर पड़ेगा बड़ा असर
Jun 28, 2026 | 06:30 AMLIVEआज की ताजा खबर 28 जून LIVE: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज तेलंगाना दौरे पर रहेंगे
Jun 28, 2026 | 06:24 AMBirthday Horoscope 28 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें नेतृत्व क्षमता और स्वभाव के राज
Jun 28, 2026 | 06:10 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














