माइक हेसन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कोच का बड़ा बयान, इस स्पिनर को बताया दिया सर्वश्रेष्ठ

Pakistan Coach Mike Hesson: एशिया कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले पाक कोच माइक हेसन ने मोहम्मद नवाज को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर बताया, हालांकि उनकी ICC रैंकिंग टॉप-20 में भी नहीं है।

उज्जवल सिन्हा

Pakistan Coach Mike Hesson Ahead Of Asia Cup Clash: एशिया कप का आगाज हो चुका है। इस बार 8 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है। भारत अपना पहला मुकाबला खेल चुकी है। वहीं दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने मोहम्मद नवाज को विश्व क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर बताया है।

भारत के खिलाफ हाई प्रोफाइल मुकाबले से पहले पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की है। मोहम्मद नवाज को विश्व क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बताया है। नवाज ने हाल में शारजाह में त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला के फाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लिए थे। वह कलाई के स्पिनर सूफियान मुकीम और अबरार अहमद के साथ पाकिस्तान की स्पिन गेंदबाजी संभालेंगे।

कलाई के स्पिनर के लिए पिच महत्व नहीं रखता

ओमान के खिलाफ पाकिस्तान के मैच से पहले हेसन से जब प्रेस कांफ्रेस में पूछा गया कि क्या रविवार का मैच कलाई के स्पिनरों (अबरार और सूफियान बनाम कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती) के बीच होगा तो उन्होंने कहा कि जब आपके पास ऐसे कलाई के स्पिनर हों तो पिच का उतना महत्व नहीं रहता। मुझे लगता है कि हमारी टीम की खूबसूरती यह है कि हमारे पास पांच स्पिनर हैं। हमारे पास मोहम्मद नवाज हैं जो इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज हैं। पिछले छह महीनों से जब से वे टीम में वापस आए हैं, उनकी रैंकिंग इसी स्तर पर रही है।

आईसीसी रैंकिंग में 30 पर हैं नवाज

लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व मुख्य कोच का यह दावा हैरानी भरा था क्योंकि ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग के अनुसार नवाज शीर्ष 15 में भी नहीं हैं। उनकी मौजूदा रैंकिंग 30 है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हमारे पास अबरार और सूफियान हैं। सईम अयूब इस समय दुनिया के शीर्ष 10 आल राउंडर में शामिल हैं। हालांकि उनके इस दावे का भी आधार नहीं है।

सलमान अली आगा भी है स्पिन के विकल्प

उन्होंने ये भी इस टीम में सलमान अली आगा भी है। जो पाकिस्तान के टेस्ट स्पिनर भी है। हमें लगता है कि परिस्थितियां अनुकूल होती हैं तो हमारे पास स्पिन गेंदबाजी के कई विकल्प हैं। अगर हमें ऐसा नहीं लगता तो हमारे पास पांच तेज गेंदबाज भी हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमें कैसी पिच मिलेगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें