मोहम्मद सिराज (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी भी हुए मोहम्मद सिराज के मुरीद, तारीफ में कह दी बड़ी बात

Kane Williamson on Siraj: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने मोहम्मद सिराज की टीम के प्रति प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता की तारीफ की। सिराज की गेंदबाजी से भारत को अहम जीत मिली है।

उज्जवल सिन्हा

Kane Williamson on Mohammed Siraj: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन कहा कि वो टीम को सबसे उपर रखते हैं, जो उन्हें दूसरे से अलग बनाती है। विलियमसन ने सिएट आवॉर्ड्स के दौरान सिराज की तारीफ की।

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने मंगलवार को कहा कि मोहम्मद सिराज की टीम को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता उन्हें दूसरों से अलग बनाती है और इस तेज गेंदबाज ने मजबूत नेतृत्व क्षमता को दर्शाया है। जसप्रीत बुमराह के कार्यभार प्रबंधन के बीच सिराज ने अहम मौकों में कमाल की गेंदबाजी के साथ भारतीय आक्रमण की अगुवाई की है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी सिराज का बेहतरीन प्रदर्शन

सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में चार विकेट लेकर भारत की पारी और 140 रन से  जीत की नींव रखी। उन्होंने दूसरी पारी में भी तीन विकेट झटके। दायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने इससे पहले इंग्लैंड में शानदार गेंदबाजी की थी जिससे भारत पांच मैचों की श्रृंखला को 2-2 से बराबर करने में सफल रहा।

विलियमसन ने सीएट क्रिकेट अवार्ड से इतर कहा कि मैं भारत का प्रतिनिधित्व करने से पहले से उन्हें उनके करियर के शुरुआती दौर से ही जानता हूं। मैंने आईपीएल में सनराइजर्स के लिए एक युवा क्रिकेटर के रूप में उनकी प्रतिभा को देखा था।

उन्होंने कहा कि जो चीज उन्हें सबसे अलग बनाती है, वह है टीम को पहले रखने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता और वह जज्बा जिससे वह हर बार गेंदबाजी करना चाहते हैं।  वह हमेशा लंबा स्पेल डालकर मैच का रुख बदलना चाहते है। उनका यह रवैया टीम में भी असर करता है और यह उनके मजबूत नेतृत्व गुणों को दर्शाता है।

नील वैगनर से की सिराज की तुलना

विलियमसन ने मोहम्मद सिराज की तुलना न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज नील वैगनर से की। वैगनर को टेस्ट में लंबे स्पेल के लिए जाना जाता था। वह अक्सर प्रतिद्वंद्वी टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेते थे। विलियमसन ने कहा कि न्यूजीलैंड में हमारे पास नील वैगनर जैसा ही एक खिलाड़ी था, जो हमेशा चुनौती स्वीकार करता था और कभी पीछे नहीं हटता था। वह टीम को संभालने का माद्दा रखता था। मोहम्मद सिराज उसी जज्बे को दर्शाते हैं।''

विलियमसन ने गिल को भी दी खास सलाह

विलियमसन ने कहा कि टेस्ट और फिर वनडे टीम की कप्तानी मिलने के बाद शुभमन गिल को ‘उतार-चढ़ाव' के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि टीम की कप्तानी कई चीजों पर एक साथ ध्यान देना होता है। आपको अपना समय सिर्फ कप्तान के तौर पर नहीं, बल्कि नेतृत्व से जुड़ी तमाम भूमिकाओं में देना होता है।

उन्होंने कहा कि आप हमेशा के लिए सब कुछ अकेले नहीं संभाल सकते। एक समय सीमा होती है जब आप ये भूमिका निभाते हैं और फिर किसी और को यह जिम्मेदारी दी जाती है। मैंने ये अनुभव न्यूजीलैंड के साथ किया चाहे पांच साल हों या दस साल, लोग यह जिम्मेदारी लेते हैं और फिर एक बदलाव का दौर आता है।

उन्होंने कहा आगे कहा कि शुभमन में नेतृत्व के शानदार गुण हैं और मुझे पूरा यकीन है कि वह भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान देने और प्रभाव छोड़ने के लिए उत्सुक हैं। हमने इंग्लैंड में उनकी कप्तानी के शुरुआती दौर में एक शानदार टेस्ट श्रृंखला देखी। यह एक युवा टीम के साथ कठिन परिस्थितियों में बड़ी चुनौती थी। (भाषा इनपुट के साथ)

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद