CEAT Cricket Awards: रोहित शर्मा को मिला खास अवॉर्ड, सैमसन, अय्यर व वरुण चक्रवर्ती को भी मिला सम्मान

CEAT Awards: सीएट क्रिकेट अवॉर्ड्स 2025 में रोहित शर्मा, संजू सैमसन, स्मृति मंधाना सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में कई विदेशी खिलाड़ी शामिल हुए।
CEAT Cricket Awards: रोहित शर्मा को मिला खास अवॉर्ड, सैमसन, अय्यर व वरुण चक्रवर्ती को भी मिला सम्मान
सीएट अवॉर्ड्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

CEAT Cricket Awards: मुंबई में मंगलवार को आयोजित सीएट क्रिकेट अवॉर्ड्स में दुनियाभर के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल जगत की हस्तियों को सम्मानित किया गया। मुंबई में सीएट क्रिकेट अवॉर्ड्स का 27वां संस्करण में सभी की नजरें रोहित शर्मा पर ही टिकी रही। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। रोहित शर्मा को यह पुरस्कार सुनील गावस्कर ने दिया।

सीएट अवॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ी भी मुख्य आकर्षण रहे। इस अवॉर्ड्स के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बवुमा और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद थे। ब्रायन लारा और बीएस चंद्रशेखर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।

टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब पर भारतीय का कब्जा

इस दौरान कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी कैटेगरी में भारत के संजू सैमसन को साल का श्रेष्ठ टी20I बल्लेबाज के रूप में चुना गया। उन्होंने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा को पीछे छोड़ते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं टी20आई गेंदबाजी कैटेगरी में वरुण चक्रवर्ती को साल का श्रेष्ठ टी20I गेंदबाज के रूप में चुना गया।

महिला वर्ग में भारत ने सभी अवॉर्ड अपने नाम किए। स्मृति मंधाना को साल की श्रेष्ठ महिला बैटर और दीप्ति शर्मा को साल की श्रेष्ठ महिला बॉलर चुना गया। हालांकि, दोनों खिलाड़ी अवॉर्ड समारोह में मौजूद नहीं थीं, क्योंकि वो इस समय भारत में चल रहे महिला वर्ल्ड कप 2025 में टीम के साथ हैं।

सीएट अवॉर्ड्स के दौरान चर्चा में रहे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इस साल के CEAT अवॉर्ड्स समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। वनडे के कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा पहली बार दिखे थे। रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वनडे की कप्तानी से हटा दिया और शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी शामिल किया है। यह दोनों दिग्गज खिलाड़ी मार्च में दुबई में हुई चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

सीएट क्रिकेट अवॉर्ड्स 2025 

अवॉर्ड का नाम विजेता
साल के श्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर जो रूट
साल के श्रेष्ठ T20I बल्लेबाज संजू सैमसन
साल के श्रेष्ठ T20I गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती
साल का श्रेष्ठ ODI बल्लेबाज केन विलियमसन
साल का श्रेष्ठ ODI गेंदबाज मैट हेनरी
साल का श्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज हैरी ब्रूक
साल का श्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज प्रभात जयसूर्या
साल का श्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर हर्ष दूबे
साल की श्रेष्ठ महिला अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना
साल की श्रेष्ठ महिला अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा
एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अंगकृष रघुवंशी
उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सम्मान (Exemplary Leadership) टेम्बा बावुमा
CEAT JioStar अवॉर्ड श्रेयस अय्यर
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड बी. एस. चंद्रशेखर
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड ब्रायन लारा
भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान को विशेष मोमेंटो रोहित शर्मा
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com