'इंग्लैंड दौरे के दौरान मैंने फैसला किया...', मोहम्मद सिराज ने जो रूट पर किया बड़ा खुलासा

Mohammed Siraj Reveals Why He Does Not Look at Joe Root: मोहम्मद सिराज ने इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट पर बात करते हुए बताया है कि वो क्यों जो रूट की तरफ मुकाबले के दौरान नहीं देखते हैं।
'इंग्लैंड दौरे के दौरान मैंने फैसला किया...', मोहम्मद सिराज ने जो रूट पर किया बड़ा खुलासा
मोहम्मद सिराज, जो रूट और जेम्स एंडरसन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mohammed Siraj on Joe Root: मोहम्मद सिराज अपनी तेज़ गेंदबाज़ी और एग्रेशन भरे अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। मैदान पर जब वे गेंद हाथ में लेते हैं, तो उनका जोश और जुनून साफ झलकता है। खासकर टेस्ट क्रिकेट में सिराज का यह रूप फैन्स को बेहद पसंद आता है। जब टीम को विकेट की जरूरत होती है, तब सिराज अपने स्वभाव के मुताबिक बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए स्लेजिंग का सहारा भी लेते हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि एक बल्लेबाज ऐसा है, जिसके सामने सिराज खुद को शांत रख लेते हैं। वो कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट हैं।

हाल ही में एक बातचीत में सिराज ने खुलासा किया कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान उन्होंने जानबूझकर जो रूट से दूरी बनाई। सिराज ने बताया कि रूट ऐसे खिलाड़ी हैं जो कभी भी सामने वाले को गुस्से में नहीं आने देते। वो कभी आंखें तरेरते नहीं, बस हल्की-सी मुस्कान देते हैं, और मेरा सारा गुस्सा खत्म हो जाता है। ये सब बातें सिराज ने मुस्कुराते हुए की।

तेज़ गेंदबाज़ ने आगे बताया कि जब वह किसी बल्लेबाज के खिलाफ एग्रेशन दिखाते हैं तो उनका जोश और ऊर्जा बनी रहती है, लेकिन जो रूट के सामने ऐसा करना मुमकिन नहीं होता। उनकी मुस्कान जैसे सबकुछ शांत कर देती है। सिराज ने कहा इसलिए मैंने फैसला किया कि रूट से बहस नहीं करूंगा, क्योंकि वो पहले ऐसे इंसान हैं जो सिर्फ मुस्कुराकर मेरा एग्रेशन गायब कर देते हैं।

सिराज का जो रूट पर बड़ा खुलासा

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंडियन एक्सप्रेस में इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट पर बात करते हुए कहा कि "नहीं मुझे गुस्सा आता है और जब आता है तो वह जल्दी खत्म नहीं होता है। वैसे विकेट लेने के बाद मेरा गुस्सा खत्म हो जाता है। जहां तक जो रूट की बात है, वो एक विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं। जब भी वो मेरा सामना करते हैं, तो वह कभी भी मेरी तरफ गुस्से से नहीं देखते हैं। वो मुझे देखकर मुस्कुराते हैं। ये ही कारण है कि मैं उन्हें देखता हूं, मेरे चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है।"

इंग्लैंड दौरे पर मैंने फैसला किया कि जो रूट की तरफ नहीं देखूंगा- मोहम्मद सिराज

इसके आगे सिराज ने कहा "वो पहले इंसान हैं जो मुझे देखकर शांत करते हैं और मुस्कुराते हैं। इसलिए इंग्लैंड दौरे के दौरान मैंने फैसला किया कि मैं उनकी तरफ नहीं देखूंगा और उनसे बात नहीं करूंगा। अब वह नॉन-स्ट्राइकर एंड पर होते और मैं मिड-ऑफ पर फील्डिंग कर रहा होता, तो भी वह मुझसे बात करने आते, लेकिन मैं उनसे बात नहीं करता। मैं बस कहीं और चला जाता।"

Navbharat Live
navbharatlive.com