

Shubman Gill Becomes India's 28th ODI Captain: भारतीय टीम में नए युग का शुरुआत हो चुका है। भारतीय टेस्ट टीम के बाद अब शुभमन गिल को वनडे टीम का भी कप्तान नियुक्त किया गया है। शुभमन गिल को यह जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सौंपी गई है। इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 वनडे मैचों की सीरीज और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।
शुभमन गिल को इस साल की शुरुआत में भारत का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था और वो राष्ट्रीय टीम के लिए सभी प्रारूपों में एक संभावित कप्तान के रूप में उभर रहे हैं। टेस्ट के बाद उन्हें वनडे की कप्तानी भी सौंप दी गई है। जबकि टी20 में उन्हें उपकप्तान बनाया गया है। हाल ही में गिल को एशिया कप के दौरान टी20 क्रिकेट में उप-कप्तान नियुक्त किया गया था।
शुभमन गिल को यह जिम्मेदारी मिलती ही वह भारतीय वनडे टीम के 28वें कप्तान बन गए हैं। गिल ने रोहित शर्मा की जगह ली है। 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए बीसीसीआई ने यह बड़ा फैसला लिया है। 26 साल की उम्र में शुभमन गिल भारत के प्रमुख खिलाड़ी के साथ लगभग तीनों फॉर्मेट के कप्तान भी बन गए हैं।
| क्रम | नाम | अवधि | मैच | जीते | हारे | जीत % |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अजीत वाडेकर | 1974 | 2 | 0 | 2 | 0 |
| 2 | एस. वेंकटराघवन | 1975–79 | 7 | 1 | 6 | 14.28 |
| 3 | बिशन सिंह बेदी | 1975–78 | 4 | 1 | 3 | 25 |
| 4 | सुनील गावस्कर | 1980–85 | 37 | 14 | 21 | 37.83 |
| 5 | गुंडप्पा विश्वनाथ | 1980 | 1 | 0 | 1 | 0 |
| 6 | कपिल देव | 1982–92 | 74 | 39 | 33 | 52.70 |
| 7 | सैयद किरमानी | 1983 | 1 | 0 | 1 | 0 |
| 8 | मोहिंदर अमरनाथ | 1984 | 1 | 0 | 0 | 0 |
| 9 | रवि शास्त्री | 1986–91 | 11 | 4 | 7 | 36.36 |
| 10 | दिलीप वेंगसरकर | 1987–88 | 18 | 8 | 10 | 44.44 |
| 11 | कृष्णमाचारी श्रीकांत | 1989 | 13 | 4 | 8 | 30.76 |
| 12 | मोहम्मद अजहरुद्दीन | 1989–99 | 174 | 90 | 76 | 51.72 |
| 13 | सचिन तेंदुलकर | 1996–99 | 73 | 23 | 43 | 31.50 |
| 14 | अजय जडेजा | 1998–99 | 13 | 8 | 5 | 61.53 |
| 15 | सौरव गांगुली | 1999–2005 | 146 | 76 | 65 | 52.05 |
| 16 | राहुल द्रविड़ | 2000–07 | 79 | 42 | 33 | 53.16 |
| 17 | अनिल कुंबले | 2002 | 1 | 1 | 0 | 100 |
| 18 | वीरेन्द्र सहवाग | 2003–2011 | 12 | 7 | 5 | 58.33 |
| 19 | महेन्द्र सिंह धोनी | 2007–18 | 200 | 110 | 74 | 55 |
| 20 | सुरेश रैना | 2010–2014 | 12 | 6 | 5 | 50.50 |
| 21 | गौतम गंभीर | 2010–11 | 6 | 6 | 0 | 100 |
| 22 | विराट कोहली | 2013–21 | 95 | 65 | 27 | 68.42 |
| 23 | अजिंक्य रहाणे | 2015 | 3 | 3 | 0 | 100 |
| 24 | रोहित शर्मा | 2017–2025 | 56 | 42 | 12 | 75 |
| 25 | शिखर धवन | 2021–22 | 12 | 7 | 3 | 58.33 |
| 26 | केएल राहुल | 2022–23 | 12 | 8 | 4 | 66.67 |
| 27 | हार्दिक पंड्या | 2023 | 3 | 2 | 1 | 66.67 |
| 28 | शुभमन गिल | 2025 | – | – | – | – |
गिल के कप्तान बनते ही रोहित शर्मा के कप्तानी कार्यकाल का अंत हो गया है। रोहित शर्मा को 2021 में पूर्ण रूप से भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। जिसके बाद रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया और उसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जितवाई। चैंपियंस ट्रॉफी के साथ ही भारत ने इस खिताब को 12 साल के बाद जीता था। वहीं रोहित शर्मा ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जितवा कर आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का सूखा खत्म किया था। अब गिल को रोहित से बेहतर करना होगा।
भारतीय टीम को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में, दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। उसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जयसवाल।