शुभमन गिल शादी समारोह के बीच (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मैदान पर चौके-छक्के, शादी में ठुमके, शुभमन गिल ने कजिन की शादी में जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Shubman Gill: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया से बाहर शुभमन गिल इन दिनों शादी समारोह में नजर आए। उन्होंने डांस कर महफिल लूट ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

संजय सिंह बिष्ट

Shubman Gill Dance Video: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं हैं और इसी बीच वह अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आए। पंजाब में अपने कजिन वरनूर बराड़ की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह डांस करते और समारोह का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

गिल को हाल ही में भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम से बाहर रखा गया था, जिसके कारण वह इस बड़े टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में खाली समय में वह परिवार के साथ खास मौके का हिस्सा बने और शादी के समारोह में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए।

शादी में दिखा अलग अंदाज

शुभमन गिल इस समारोह में पारंपरिक लुक में नजर आए। उन्होंने मैरून रंग का कुर्ता पहना हुआ था और बॉलीवुड गानों पर झूमते दिखे। समारोह में मौजूद मेहमानों के साथ उन्होंने जमकर मस्ती की और अपने डांस मूव्स से माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। वीडियो में गिल को दुल्हन के साथ डांस करते हुए भी देखा गया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मैदान पर शांत और संयमित नजर आने वाले गिल का यह अंदाज उनके प्रशंसकों के लिए अलग और दिलचस्प रहा।

अब कब मैदान पर लौटेंगे गिल?

शुभमन गिल के जल्द ही मैदान पर वापसी करने की संभावना है। वह टी20 वर्ल्ड कप के बाद शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेलते नजर आ सकते हैं। गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं और फ्रेंचाइजी ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। हाल ही में गिल घरेलू क्रिकेट में भी खेलते दिखाई दिए थे। भारत और न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज के दौरान उन्होंने पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी 2025-26 के एक मुकाबले में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने अपनी फॉर्म के संकेत भी दिए।

पिछले सीजन में रहा शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2025 का सीजन शुभमन गिल के लिए बेहद सफल रहा था। उन्होंने 15 मैचों में 650 रन बनाए और लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी की। इस दौरान उनका औसत 50.00 और स्ट्राइक रेट 155 से ज्यादा रहा, जिसमें छह अर्धशतक भी शामिल थे। आने वाले आईपीएल सीजन में गिल का लक्ष्य एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करना और भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह मजबूत करना होगा। फैंस को भी उम्मीद है कि वह जल्द ही मैदान पर उसी लय में नजर आएंगे, जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त