हॉकी एशिया कप (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

हॉकी एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत, चीन को 7-0 दी मात; कोरिया से होगा खिताबी भिड़ंत

India vs China, Hockey Asia Cup: स्ट्राइकर अभिषेक के दो गोल की मदद से भारत ने चीन को 7-0 से हराकर एशिया कप हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना दक्षिण कोरिया से होगा।

उज्जवल सिन्हा

Hockey Asia Cup: स्ट्राइकर अभिषेक के दो गोल की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां सुपर चार के आखिरी मैच में चीन को 7-0 से हराकर एशिया कप टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अभिषेक ने मैच के 46वें और 50वें मिनट में गोल दागे।उनसे पहले इस एकतरफा मुकाबले में शिलानंद लाकड़ा (चौथे मिनट), दिलप्रीत सिंह (सातवें), मनदीप सिंह (18वें), राजकुमार पाल (37वें) और सुखजीत सिंह (39वें) के गोल ने टीम की बड़ी जीत पक्की कर दी।

रविवार को खेले जाने वाले फाइनल में भारत के सामने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया की चुनौती होगी। इस जीत के साथ भारत सुपर चार लीग तालिका में सात अंकों के साथ शीर्ष पर रहा जबकि दक्षिण कोरिया चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। चीन और मलेशिया दोनों तीन-तीन अंकों के साथ उनसे पीछे रहे।

भारतीय टीम ने बनाए रखा दबदबा

भारतीयों ने शुरू से ही मैच पर अपना दबदबा बनाने में कोई समय नहीं गंवाया। टीम को चौथे मिनट में उनके प्रयासों का फल मिला जब शिलानंद ने पहला गोल कर खाता खोला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हाफ लाइन से शानदार हवाई पास को दाहिनी ओर से जरमनप्रीत सिंह ने नियंत्रित किया और इसे शिलानंद की ओर मोड़ दिया। शिलानंद ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।

गोल करने के बाद भी भारतीयों का हमलावर तेवर जारी रहा और कुछ ही मिनटों बाद शिलानंद ने अपनी टीम के लिए एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। उसके बाद भारतीय टीम ने गोल दागते हुए बढ़त को दोगुनी कर दिया। इसके बाद एक-एक करके 7 गोल दागे।

सुपर-4 में अजेय रहा भारत

इससे पहले भारत ने सुपर चार चरण के अपने शुरुआती दो मैचों में पांच बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था और मलेशिया को 4-1 से हराया था। एशिया कप की विजेता टीम को अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड द्वारा संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। भारत ऐसे में विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने से बस एक कदम दूर है।

कोरिया ने पिछड़ने के बाद की वापसी

कोरिया ने दिन के एक अन्य मैच में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मलेशिया को 4-3 से हराया। चीन अब रविवार को तीसरे-चौथे स्थान के लिए मलेशिया से खेलेगा। कोरिया के खिलाफ सुपर चार मैच में हार ने मलेशिया को फाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया। कोरिया के लिए गोल ह्येनहोंग किम (24वें, 51वें), सेयोंग ओह (44वें) और जुंगजुन ली (50वें) ने किए। मलेशिया के लिए फिट्री सारी (9वें), ऐमन रोजेमी (29वें) और सैयद चोलन (31वें) ने गोल किए। (भाषा इनपुट के साथ)

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं