गौतम गंभीर सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs WI T20: 249 रन बनाकर भी हारा भारत, कोच गौतम गंभीर ने कहा, गेंद और बल्ले में बराबरी का मुकाबला जरूरी

IND vs WI Ranchi T20: दूसरे टी-20 मैच में 249 रन बनाने के बावजूद भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कोच गौतम गंभीर ने बल्ले और गेंद के बीच बेहतर संतुलन की जरूरत पर जोर दिया है।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • संजू-तिलक का तूफान: संजू सैमसन ने 41 गेंदों में 82 रन और तिलक वर्मा ने 18 गेंदों में 'नाबाद 44 रन बनाए, जिससे भारत ने 249/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

  • शाई होप का शतक: वेस्टइंडीज के शाई होप ने नाबाद 102 रन की धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

  • ऐतिहासिक रन चेज: टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में यह वेस्टइंडीज का अब तक का सबसे बड़ा और सफल रन चेज है।

India vs West Indies 2nd T20I: वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे टी-20 मैच में 249 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में सपाट पिच और भारी ओस के कारण भारतीय गेंदबाज असहज नजर आए.

वहीं इसका फायदा उठाकर वेस्टइंडीज ने आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बल्ले और गेंद के बीच बेहतर संतुलन की जरूरत पर बात की।

गंभीर ने प्रेस वार्ता में कहीं ये बड़ी बात

दरअसल, मैच के बाद एक प्रेस वार्ता में गौतम गंभीर ने कहा कि क्या आप बल्ले और गेंद के बीच अच्छी टक्कर नहीं चाहते? हम भी वही चाहते हैं जो आप चाहते हैं। गंभीर ने अपने गेंदबाजों का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने यहाँ तक पहुँचने के लिए कड़ी मेहनत की है।

उन्होंने साफ किया कि सपाट पिचों और ओस की चुनौती के बावजूद भारत को वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ बड़े स्कोर का बचाव करने का तरीका खोजना होगा। गंभीर ने आगे कहा कि टीम इस हार से सीख लेकर सुधार करेगी और किसी भी कमी को छिपाने की कोशिश नहीं की जाएगी।

जानें हार के बाद श्रेयस अय्यर ने क्या कहां

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के बाद कहा कि ओस के कारण गेंदबाजों के लिए 249 रन का स्कोर बचाना मुश्किल हो गया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिच पर गलती की गुंजाइश बहुत कम थी। लेंथ में मामूली चूक होने पर भी गेंद सीधे स्टैंड में जा रही थी।

दिनेश कार्तिक ने जताई चिंता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की खराब फील्डिंग में गिरावट पर चिंता जताई है। उनका मानना है कि अगर भारतीय टीम को बड़े टूर्नामेंट जीतने हैं तो उसे अपनी फील्डिंग का स्तर सुधारना होगा।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, सिसोदिया-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को कहा नालायक नेता, वोट चोरी के आरोपों पर घेरा, बोले- सबूत लेकर क्यों नहीं गए

अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिरासत में CJP फाउंडर, गांव जाने की क्या दिल्ली पुलिस देगी अनुमति?

अभिजीत दिपके की हिरासत पर मां अनीता का छलका दर्द, बोलीं- बेटे ने कहा था रोओ मत, पिता बोले- ऐसा पहली बार हुआ

पुलिस की जबरदस्त किलेबंदी, अभिजीत दिपके गुरुग्राम, सौरव दास दिल्ली भेजे गए; आशुतोष रांका द्वारका में