अभिजीत दिपके की हिरासत पर मां अनीता का छलका दर्द, बोलीं- बेटे ने कहा था रोओ मत, पिता बोले- ऐसा पहली बार हुआ

Abhijeet Dipke Detained: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई पर अभिजीत के माता-पिता का बयान सामने आया है।
Abhijit Dipke Detained Parents Reaction
अभिजीत दिपके के माता-पितासोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन के अंदर से हिरासत में लिया गया।

  • पिता बोले- देश में बड़े अपराधियों की जगह लोकतंत्र के लिए आवाज उठाने वाले छात्र को पकड़ा जा रहा है।

  • मां की भावुक अपील: जाते वक्त बेटे ने कहा था- रोओ मत, जो होगा अच्छे के लिए होगा।

Abhijeet Dipke Parents Reaction: दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट से ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके और उनके साथ सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया। इस पूरी कार्रवाई के बाद देश भर में सियासी पारा चढ़ गया है। अभिजीत को हिरासत में लिए जाने को लेकर उनके परिवार की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिजीत के पिता भगवान दीपके और मां अनीता दीपके ने केंद्र सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र का दमन करार दिया है।

भारत के इतिहास की अभूतपूर्व घटना: भगवान दीपके

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में अभिजीत दिपके के पिता भगवान दिपके ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए इस कार्रवाई को भारत के इतिहास की पहली ऐसी घटना बताया, जिसमें लोकतंत्र बचाने की कोशिश कर रहे एक छात्र को विमान के अंदर से गिरफ्तार किया गया।

भगवान दिपके ने कहा कि इससे पहले बड़े-बड़े अपराधियों और विदेशों में भारत का पैसा लेकर जाने वाले उद्योगपतियों को गिरफ्तार करने के ऐसे मामले उन्होंने नहीं देखे, लेकिन लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले एक सामान्य छात्र को हिरासत में लिया गया है।

अभिजीत की मां अनीता दीपके का छलका दर्द

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने पर उनकी मां अनीता दिपके ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभिजीत के साथ अच्छा नहीं किया। देश के लिए काम करने वाले बच्चों को गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि अपराध करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती।

अभिजीत ने गिरफ्तारी को लेकर पहले ही आगाह किया था

अभिजीत दिपके की मां अनीता दिपके ने कहा कि उन्हें पहले से ही डर था कि उनके बेटे को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जब अभिजीत घर से जा रहे थे, तब भी उन्होंने उसे आगाह किया था कि उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। लेकिन अभिजीत ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि ऐसा कुछ नहीं होगा।

Abhijit Dipke Detained Parents Reaction
मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना

अभिजीत की मां बोलीं- बेटे ने कहा था रोओ मत

अभिजीत की मां ने भावुक होते हुए कहा कि बेटे को जाते समय उन्होंने रोते हुए विदा किया था, लेकिन अभिजीत ने उन्हें समझाया था कि रोओ मत, जो होगा अच्छे के लिए होगा।

केंद्र की माेदी सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए अनीता दिपके ने कहा कि मौजूदा हालात उन्हें अच्छे नहीं लग रहे हैं। उनके मुताबिक, सरकार ने उनके बेटे के साथ गलत किया है और इस कार्रवाई से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है।

अभिजीत दिपके के पिता बोले- वन नेशन-वन पार्टी की साजिश

अभिजीत दिपके के पिता भगवान दिपके ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अब भारत में लोकतंत्र बचा है। उन्होंने कहा जो लोग लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं, उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है। सरकार का लक्ष्य 'वन नेशन, वन पार्टी' की दिशा में आगे बढ़ना और दूसरी राजनीतिक पार्टियों को खत्म करना है।

Abhijit Dipke Detained Parents Reaction
एलन मस्क Vs अंबानी विवाद: रिलायंस से शिवसेना को मिले ₹25 करोड़? मस्क की पोस्ट से महाराष्ट्र में सियासी बखेड़ा

इंदिरा गांधी से तुलना पर क्या बाेले भगवान दिपके

भगवान दिपके ने बताया कि अभिजीत ने छत्रपति संभाजीनगर में घर से निकलते समय उन्हें बता गया था कि उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। इंदिरा गांधी के दौर और मौजूदा हालात की तुलना पर अभिजीत के पिता कहा कि आपातकाल के बारे में उन्हें ज्यादा विस्तृत जानकारी नहीं है। मौजूदा हालात में आगे क्या कदम उठाना है, यह वह अभिजीत के साथ हुए व्यवहार को देखने के बाद तय करेंगे।

ज्ञानेश कुमार को लेकर सवाल पूछे जाने पर भगवान दिपके ने आरोप लगाया कि उन्हें पहले से ही एक खास कार्रवाई के लिए लाया गया था। उन्होंने संसद में सांसदों के निलंबन और राष्ट्रपति के अधिकारों से जुड़े कानून का जिक्र करते हुए दावा किया कि यह सब पहले से तय योजना का हिस्सा था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com