Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

Under-19 Asia Cup 2026, India vs Pakistan: अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है, जिसके मुताबिक, यह टूर्नामेंट 5 नवंबर से ओमान में शुरू होगा, जिसका फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा।
Under-19 Asia Cup 2026
भारत और पाकिस्तानसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Under-19 Asia Cup 2026: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। युवा क्रिकेटरों का यह मेला 5 नवंबर से ओमान में शुरू होगा, जिसका फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। 50 ओवर के इस वनडे फॉर्मेट टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी, वहीं फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार 8 नवंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का है।

ओमान क्रिकेट अकादमी में खेले जाएंगे सभी मैच

टूर्नामेंट के सभी 15 मुकाबले मस्कट स्थित ओमान क्रिकेट अकादमी (OCA) के ग्राउंड-1 और ग्राउंड-2 पर खेले जाएंगे। इस बार टूर्नामेंट का पहला मैच 5 नवंबर को सुबह 10:30 बजे श्रीलंका और मलेशिया के बीच OCA ग्राउंड-2 पर खेला जाएगा। इसी समय ग्राउंड-1 पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें भी आमने-सामने होंगी।

Under-19 Asia Cup 2026
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की T-20 में वापसी

भारत का पूरा शेड्यूल

6 नवंबर 2026 को भारतीय टीम अपने पहले ग्रुप मैच में नेपाल के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

8 नवंबर 2026 को भारतीय टीम का सामना अपने चिर-प्रतिद्वंदी और मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान से होगा।

10 नवंबर 2026 को ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत की टक्कर यूएई टीम से होगी।

ग्रुप स्टेज में इस प्रकार है टीमें

टूर्नामेंट की 8 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है।

ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान, यूएई (UAE) और नेपाल।

ग्रुप-B में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया।

Under-19 Asia Cup 2026
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल खेला जाएगा दूसरा टी-20 मुकाबला, जानें कब और कहां लाइव देखें मैच

भारत सबसे सफल, पाकिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन

अंडर-19 एशिया कप के इतिहास में भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। भारत ने अब तक रिकॉर्ड 8 बार यह खिताब जीता है। साल 2012 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। हालांकि, पाकिस्तान इस समय डिफेंडिंग चैंपियन है।

पिछले सीजन के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था। इसके अलावा बांग्लादेश दो बार और अफगानिस्तान भी एक बार चैंपियन बन चुके हैं।

12 नवंबर को खेले जाएंगे दोनों सेमीफाइनल मैच

ग्रुप स्टेज मुकाबले खत्म होने के बाद 12 नवंबर को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे जिसमें ग्रुप-ए में टॉप पर रहने वाली टीम का सामना ग्रुप-बी में दूसरे नंबर की टीम से होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच ग्रुप-ए में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम और ग्रुप-बी में पहले नंबर की टीम के बीच में खेला जाएगा। वहीं खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com