अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिरासत में CJP फाउंडर, गांव जाने की क्या दिल्ली पुलिस देगी अनुमति?

Abhijeet Dipke Grandmother Death: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके की दादी का पैतृक गांव संटुक पिंपरी में निधन हो गया। दिल्ली पुलिस की हिरासत में होने के कारण उनके गांव जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
cjp abhijeet dipke grandmother dies
अभिजीत दिपकेसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अभिजीत दिपके की दादी का निधन हो गया।

  • अभिजीत दिपके के माता-पिता दादी के निधन के बाद हिंगोली के लिए रवाना।

  • दिल्ली पुलिस ने सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में रखा है।

Abhijeet Dipke Detained in Gurugram: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके की दादी का उनके पैतृक गांव संटुक पिंपरी में निधन होने की खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की हिरासत में होने के कारण उनके गांव जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके की दादी का शनिवार को पैतृक गांव संटुक पिंपरी में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। CJP नेता अभी दिल्ली में हैं, जहां पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया।

कब छोड़ेगी दिल्ली पुलिस?

अभिजीत दिपके शनिवार को मुंबई से दिल्ली आ रहे थे ताकि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हो सकें। उनकी माता अनीता और पिता भगवानराव दिपके हिंगोली जाने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि यह अभी साफ नहीं है कि दिल्ली पुलिस अभिजीत को कब जाने देगी।

cjp abhijeet dipke grandmother dies
मुझे नहीं पता कौन है दिपके... फ्लाइट में देरी पर भड़के यात्री, बोले- जनता ही सब करेगी तो कोर्ट बंद कर दो

दिपके के घर के बाहर पुलिस का बंदोबस्त

अभिजीत दिपके के माता-पिता अनिता और भगवान दिपके अभी छत्रपति संभाजीनगर में हैं। उनके घर के बाहर पुलिस का बंदोबस्त है। दादी के निधन की खबर के बाद दोनों के तुरंत हिंगोली के लिए रवाना हो की जानकारी है।

गुरुग्राम में डिटेन किए गए अभिजीत दिपके

दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर अपने साथियों के साथ वे दिल्ली आ गए थे। हालांकि, अब उनके दादी के निधन की खबर मिलने के बाद उनके वापसी को लेकर सवाल खड़े हो गए है। प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह ही उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से ही सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ हिरासत में लिया था।

cjp abhijeet dipke grandmother dies
Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, सिसोदिया-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

दिल्ली पुलिस ने तीनों सीजेपी नेताओं को अलग-अलग जगह पर डिटेन किया हुआ है। अभिजीत दिपके को गुरुग्राम में रखा गया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या दिल्ली पुलिस अभिजीत दिपके को गांव वापस जाने की अनुमति देगी या नहीं।

1500 प्रदर्शनकारी हिरासत में

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हो रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस ने जतंर-मंतर और कनॉट प्लेस से अब तक 1500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com