
दिल्ली में सीजेपी के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान था। इसमें विपक्ष के नेता समेत 7,000 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सीजेपी द्वारा रविवार को फिर से जंतर-मंतर कूच का ऐलान किया गया है। दिनभर की पूरी घटना को जानने के लिए पूरे ब्लॉक को पढ़े।
शनिवार को सीजेपी के प्रदर्शन के ऐलान के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति इसलिए नहीं दी गई क्योंकि आयोजकों ने पहले के प्रदर्शन के दौरान कानूनी निर्देशों और अपने आश्वासनों का पालन नहीं किया था।
दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह 6 बजे से स्थिति के अनुसार कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया। इनमें आउटर सर्किल कनॉट प्लेस-बाराखंबा रोड टी-पॉइंट, गोल डाकखाना गोलचक्कर, पटेल चौक गोलचक्कर, जय सिंह रोड-अशोका रोड टी-पॉइंट, आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर और आउटर सर्किल कनॉट प्लेस-संसद मार्ग टी-पॉइंट शामिल हैं।
Delhi: Security has been tightened on the road from Mandi House towards Jantar Mantar. Delhi Police are allowing people to proceed only after checking. https://t.co/UJ4sYWPyvd
— IANS (@ians_india) October 10, 2026
मुंबई से 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दिपके और उनके साथी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे।
Mumbai, Maharashtra: Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke leaves for Delhi ahead of the protest today at Jantar Mantar. https://t.co/R0T3uJyRpr
— IANS (@ians_india) October 10, 2026
CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है। नोएडा में आज से 20 अक्टूबर तक BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है। BSF के जवान सभी गाड़ियों की तलाशी ले रहे है और किसी भी गाड़ी को बिना चेक किए अंदर एंट्री नहीं दी जा रही है।
CJP प्रोटेस्ट के मद्देनजर नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने नाकेबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी है। #CJPProtest #NoidaDelhiBorder #NoidaNews #DelhiNews #SecurityAlert https://t.co/yTqpqOkdz0
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) October 10, 2026
जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। लोनी गोल चक्कर और अप्सरा बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश से दिल्ली में दाखिल होने वाली गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है।
VIDEO | Delhi Police on high alert ahead of CJP protest at Jantar Mantar. Intensive checking of vehicles entering Delhi from Uttar Pradesh underway at Loni Gol Chakkar and Apsara Border.#DelhiNews #DelhiPolice
— Press Trust of India (@PTI_News) October 10, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/roPuXjI3Ov
दिल्ली में आज जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और स्टेशन पर दिल्ली पुलिस और RAF के जवान तैनात हैं। पुलिसकर्मी सुरक्षा मार्च कर रहे हैं, जबकि हालात पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रियों की आवाजाही जारी है।
Delhi: Passenger movement continues at Hazrat Nizamuddin Railway Station amid tight security arrangements ahead of the CJP protest. pic.twitter.com/ZwN050SCv0
— IANS (@ians_india) October 10, 2026
जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहेंगे। इनमें राजीव चौक, नई दिल्ली, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और कश्मीरी गेट शामिल हैं।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने पहले घोषित 57 स्टेशनों की सूची को छोटा कर दिया और कहा कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी, जबकि नई दिल्ली को छोड़कर संबंधित सभी स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
Delhi: Several metro stations in Delhi have been closed. The visuals are from the Supreme Court and Mandi House metro stations https://t.co/KLsRAqED6U
— IANS (@ians_india) October 10, 2026
CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस बॉर्डर पर गाड़ियों की जांच कर रही है। दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की या मारपीट की किसी भी घटना को रिकॉर्ड करने के लिए पुलिसकर्मी बॉडी कैमरे पहनकर तैनात हैं।
Delhi: Police personnel are wearing body cameras to record any instances of manhandling or physical altercations during the CJP protest https://t.co/r2xErNvMiB
— IANS (@ians_india) October 10, 2026
नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने घोषणा की है कि जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण शनिवार को कनॉट प्लेस बाजार बंद रहेगा। एसोसिएशन ने इस फैसले के पीछे सार्वजनिक सुरक्षा और संपत्ति को संभावित नुकसान की चिंताओं का हवाला दिया है।
शनिवार को नई दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मुंबई से दिल्ली रवाना होते समय कहा कि वे जेल जाने को तैयार हैं और वोट चोरी के मुद्दे पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। साथ ही, उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke leaves for Delhi ahead of the protest today at Jantar Mantar. pic.twitter.com/ABZcekAlCS
— ANI (@ANI) October 10, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। तीनों आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरेंगे।
#WATCH | Delhi: Security tightened in the national capital city ahead of the Cockroach Janta Party (CJP) protest today. Visuals from IGI Airport, terminal 3. pic.twitter.com/hIIuLKT0FQ
— ANI (@ANI) October 10, 2026
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि करीब 9.30 सुबह तक अलग-अलग जगहों से कई ग्रुप में आ रहे लगभग 500 लोगों को हिरासत में लिया गया है। माहौल खराब होने से रोकने के लिए आपराधिक बैकग्राउंड वाले करीब 50 लोगों को भी पकड़ा गया है। नई दिल्ली को 20 जोन में बांटा गया है। हर जोन के लिए एक डिटेंशन सेंटर बनाया गया है। दिल्ली के सभी स्टेडियमों में डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं।
#UPDATE | Approximately 500 people arriving in various groups from different locations have been detained. Around 50 individuals with criminal backgrounds have also been apprehended to prevent any disruption to the atmosphere. New Delhi has been divided into 20 zones. A detention…
— ANI (@ANI) October 10, 2026
यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह उनके गुरुग्राम स्थित आवास से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ध्रुव राठी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली आए थे।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके है। यहां एयरपोर्ट पर ही दिल्ली पुलिस अभिजीत दिपके को समझाएगी। यदि अभिजीत दिपके नहीं माने तो उन्हें एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया जाएगा।
जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रोटेस्ट से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया है।
🚨 ABHIJEET DIPKE, SAURAV DAS AND ASHUTOSH RANKA DETAINED FROM INSIDE THEIR FLIGHT 🚨 Shame on you @narendramodi @AmitShah https://t.co/hXl6bzh53i
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
अभिजीत दिपके की फ्लाइट 10.30 बजे के करीब IGI एयरपोर्ट पर उतरी है। दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट के अंदर ही अभिजीत दिपके को प्रदर्शन न करने की हिदायत दी और समझाने की कोशिश की। जब दिपके नहीं माने तो उन्हें फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया।
#WATCH | Delhi Police personnel enter the aircraft that was carrying Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke to Delhi. The flight landed at IGI Airport a few minutes ago. "...I have come here to be arrested; arrest me," Abhijeet Dipke tells Delhi Police "No, this is not an arrest. Please cooperate," Delhi Police personnel tell him.
— ANI (@ANI) October 10, 2026
जंतर-मंतर की ओर जा रही जनता को दिल्ली पुलिस हिरासत में ले रही है। CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान कनॉट प्लेस के पास लगभग 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। जंतर-मंतर जा रहे लोगों को हिरासत में लेकर छत्रसाल स्टेडियम लाया जा रहा है।
Delhi: People heading to Jantar Mantar for the CJP protest are being detained and brought to Chhatrasal Stadium pic.twitter.com/knPN9oFM8f
— IANS (@ians_india) October 10, 2026
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी भी प्रदर्शन कर रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे है।
चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमरा के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं को को हिरासत में लिया गया।
#WATCH | Manish Sisodia and Punjab AAP workers and leaders detained by the Police as they protested in front of the Chief Electoral Officer in Chandigarh over CJI Gyanesh Kumar matter. https://t.co/I7aX2v7QkM
— ANI (@ANI) October 10, 2026
सीजेपी और आप नेता के हिरासत में लेने पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह इमरजेंसी से भी बुरा है, हम मोदी की पूरी तानाशाही के साये में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीजेपी कार्यकर्ताओं को सीधे फ्लाइट से गिरफ्तार करना अभूतपूर्व डर को दिखाता है। ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, लेकिन मोदी को भी जाना होगा।
This is worse than the Emergency.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 10, 2026
It’s official.. we are living under an absolute dictatorship ruled by Modi. Arresting cockroaches straight off their flight shows an unprecedented level of fear.
PM Modi clearly knows he only won the election through vote chori and now he is…
दिल्ली में प्रदर्शन से पहले CJP नेताओं को डिटेन करन पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज की दिल्ली, आर्टिकल 370 को असंवैधानिक तरीके से हटाने के बाद कश्मीर के हालात की डरावनी याद दिलाती है। तब लोगों को घरों में बंद कर दिया गया था, इंटरनेट बंद कर दिया गया था और पूरे इलाके को घेरे में ले लिया गया था। तब BJP ने बेशर्मी से दावा किया था कि किसी ने विरोध नहीं किया।
आज, जब दिल्ली घेरे में है, ट्रेनें रुकी हुई हैं और जंतर-मंतर जाने वाले रास्ते सील कर दिए गए हैं, तो वे शायद वही झूठ दोहराएं और दावा करें कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किसी ने विरोध नहीं किया।
Today’s Delhi is a chilling reminder of Kashmir after the unconstitutional abrogation of Article 370. People were locked in their homes, the internet was shut down, and an entire region was placed under siege. The BJP then brazenly claimed that nobody had protested.
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) October 10, 2026
Today, with…
दिल्ली पुलिस ने CJP विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए तीनों लोगों को अलग-अलग रखने की योजना बनाई है। अभिजीत दिपके को गुरुग्राम और सौरव दास को दिल्ली ले जाया गया है, जबकि पुलिस ने आशुतोष रंका को द्वारका में ही रखा है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर ट्रैफिक पर अपडेट दिया। ट्रैफिक अपडेट: बाबा खड़क सिंह मार्ग, अशोक रोड और पंडित पंत मार्ग से महादेव रोड तक GPO के आस-पास ट्रैफिक प्रभावित है।
Traffic Update - Traffic around GPO is affected on Baba Khadak Singh Marg, Ashok Road and from Pandit Manth Marg to Mahadev Road. #DTPUpdate
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 10, 2026
दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन हो गया है। ऐसे में अभिजीत दिपके को पुलिस हिरासत से छोड़ने और उनकी वापसी को लेकर सवाल खड़े हो गए है।
दिल्ली के जंतर-मंतर से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूब पत्रकारों को हिरासत में लिया गया, जबकि छत्रसाल स्टेडियम में भारी पुलिस बल और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।
Delhi: Social media influencers and YouTube journalists were detained from Jantar Mantar, while a large police force and additional security personnel were deployed at Chhatrasal Stadium pic.twitter.com/tnn4Hah57b
— IANS (@ians_india) October 10, 2026
दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही ममता बनर्जी को हिरासत में लिया हैं। उनके साथ कई टीएमसी सांसद और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
Mamata Banerjee and other TMC MPs detained by Delhi Police. pic.twitter.com/UdnKhGC4k8
— ANI (@ANI) October 10, 2026
दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल नागेंद्र ने कहा, हम प्रदर्शनकारियों को हटा रहे थे। उस दौरान हाथापाई हुई और मेरी नेमप्लेट टूट गई। यह घटना बाबा खड़क सिंह मार्ग के पास आर्य स्कूल लेन के पास हुई। वहां कई प्रदर्शनकारी थे। उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पत्थरबाज़ी भी हुई, एक पत्थर मेरे जूते पर भी लगा है।
दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, सौरभ भरद्वाज समेत कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
प्रदर्शन के दौरान 6 पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात सामने आ रही है।
प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल समेत 5 सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।
दिल्ली में प्रदर्शनकारी धीरे-धीरे वापस लौट रहे हैं। सफदरगंज फ्लाईओवर, इंडिया गेट, AIIMS समेत कुछ रास्तों को पुलिस खोल रही है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा देश की जनता इन प्रदर्शनकारियों के साथ नहीं है। उन्होंने आगे कहा देश अराजकता के खिलाफ है। उन्होंने आगे कहा देश संसद से चलेगा सड़क से नहीं।
VIDEO | Delhi: "Turn the entire country into Jantar Mantar," says AAP national convenor Arvind Kejriwal after detention.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 10, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p)#Delhi pic.twitter.com/O86O1eqjNS
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। इस मामले को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और RSS पर हमलावर होते हुए कहा कि मोदी और RSS कायर हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के बीच 3000 से ज्यादा लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस हिरासत में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के बड़े नेता शामिल हैं।
विपक्ष के नेता राहुल गांधी का प्रदर्शन के बीच बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि जितनी पुलिस बुलानी है बुला लो हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।
I’ve been fighting Narendra Modi and the RSS for over a decade now. I understand them like you would understand your opponent - inside out, like the back of my hand.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 10, 2026
The core characteristic of these people is cowardice.
Narendra Modi, Amit Shah, Mohan Bhagwat, Gyanesh Kumar and… pic.twitter.com/pWgb7y8pbA
प्रदर्शन के बीच दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक पोस्ट करके विपक्ष के नेता राहुल गांधी और आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को सीजेपी की बी-टीम करार दिया है। उन्होंने लिखा कि विपक्ष राजधानी की शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की हैं।
देशवासियों द्वारा रिजेक्टेड नेता राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल, अपनी बी-टीम CJP के साथ मिलकर दिल्ली को अखाड़ा बनाना चाहते हैं। आख़िर ये नेता, अपनी नॉनस्टॉप हार की खीझ, जनता पर उतारने पर क्यों तुले हैं? सड़कों पर अव्यवस्था से परेशान होने वाले दिल्लीवासियों का क्या दोष है?
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 10, 2026
काम…
जजों के बाद 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों से SIR को सही ठहराया है।
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के बीच मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव कांग्रेस पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हो रहा है। देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राहुल गांधी पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा यह शर्म की बात है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी किसी भी संवैधानिक पद का सम्मान नहीं करते हैं। उन्हें न तो कानून की समझ है और न ही अपने संवैधानिक कर्तव्यों की-चाहे भारत के नागरिक के तौर पर हो या विपक्ष के नेता के तौर पर। राहुल गांधी ने अपना अहंकार, शिष्टाचार की कमी और कानून व सामान्य समझ की कमी दिखाई है।
#WATCH | दिल्ली | केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "यह शर्म की बात है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी किसी भी संवैधानिक पद का सम्मान नहीं करते हैं। उन्हें न तो कानून की समझ है और न ही अपने संवैधानिक कर्तव्यों की—चाहे भारत के नागरिक के तौर पर हो या विपक्ष के नेता के तौर पर। राहुल… pic.twitter.com/emzlPxYSDT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
सीजेपी के देशव्यापी आंदोलन के बीच मुंबई से 400 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सुरक्षा और समीक्षा के बाद रात 10 बजे के बाद खोलने की सूचना है।
ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया है। हमें अवैध तरीके गिरफ्तार से किया गया।
प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को जाफरपुर पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया।
VIDEO | Delhi: AAP Convenor Arvind Kejriwal released from Jaffarpur police station after detention.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 10, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/9djMI3mrNG
प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन बंद थे जिसे रात 10 बजे के बाद खोल दिए गए हैं।