संबित पात्रा ने राहुल गांधी को कहा नालायक नेता, वोट चोरी के आरोपों पर घेरा, बोले- सबूत लेकर क्यों नहीं गए

Sambit Patra on Rahul Gandhi: BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों के सबूत राष्ट्रपति के सामने पेश नहीं करने पर सवाल उठाए।
sambit patra called rahul gandhi nalayak neta
संबित पात्रासौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी को नालायक कहा।

  • संबित पात्रा बोले कि मीर जाफर दोहरे मापदंड अपनाने को तैयार हैं।

  • दिल्ली में कुछ ताकतें अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है।

Sambit Patra Press Conference: BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों के सबूत राष्ट्रपति के सामने पेश नहीं करने पर सवाल उठाए।

भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंन राहुल गांधी को नालायक नेता कहा। संबित पात्रा ने कहा कि वे राष्ट्रपति के सामने वोट चोरी के सबूत लिए बिना क्यों चले गए।

राहुल गांधी को कहा नालायक नेता

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा, कल कुछ नेता राष्ट्रपति भवन गए थे। राष्ट्रपति भवन से बाहर आने के बाद राहुल गांधी का बयान एक 'नालायक नेता' जैसा था। राष्ट्रपति को सड़क पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन में घसीटने की कोशिश पहले कभी नहीं की गई थी। लेकिन एक 'नालायक नेता' ने ऐसा करने की कोशिश की।

sambit patra called rahul gandhi nalayak neta
Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, सिसोदिया-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

राहुल गांधी ने अराजकता फैलाने की कोशिश की

अराजकतावादी राहुल गांधी ने भारत के राष्ट्रपति को उस अराजकता में खींचने की कोशिश की, जिसे वे भारत की सड़कों पर फैलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा जंतर-मंतर की कहानी भारत की कहानी नहीं है। जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, जो आप टीवी और कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स पर देख सकते हैं, वह भारत की कहानी नहीं है। भारत शांत है और अच्छे शासन के साथ आगे बढ़ रहा है।

'भीड़तंत्र' पर 'लोकतंत्र' की जीत

संबित पात्रा ने कहा हम देख रहे हैं कि कुछ अराजक ताकतें पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के एक कोने में अराजकता फैला रही हैं। लेकिन आज अराजकतावादी विफल हो गए हैं। अराजक तत्वों का फ्लॉप शो पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। देश की राजधानी भारत को बंधक बनाने की कोशिश की गई कि यहां आगजनी हो, यहां हिंसा हो। लेकिन आज, 'लोकतंत्र' की जीत 'भीड़तंत्र' पर हुई है।

sambit patra called rahul gandhi nalayak neta
मुझे नहीं पता कौन है दिपके... फ्लाइट में देरी पर भड़के यात्री, बोले- जनता ही सब करेगी तो कोर्ट बंद कर दो

मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई

स्टारलिंक पर विपक्ष के नेताओं के ट्वीट पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा यह मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई है। ये वे लोग हैं जो सत्ता के लिए देश को भी गिरवी रख सकते हैं।

सड़कों पर अराजकता फैलाने की यह कोशिश देश को पता होना चाहिए कि वे बिना जीते, बिना चुनाव लड़े सत्ता में आना चाहते हैं। वे बिना मेहनत किए पीएम बनना चाहते हैं, भले ही इसके लिए उन्हें देश को गिरवी रखना पड़े। मीर जाफर दोहरे मापदंड अपनाने को तैयार हैं। यह मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com