विराट कोहली और ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए संभावित स्क्वॉड का हुआ ऐलान, विराट और पंत खेलेंगे टूर्नामेंट

Vijay Hazare Trophy: भारतीय स्टार विराट कोहली, जिन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, अब विजय हजारे ट्रॉफी में घरेलू क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Virat Kohli and Rishabh Pant: भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े लिस्ट-ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का आगामी सीजन 24 दिसंबर 2025 से शुरू होने जा रहा है। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने अपनी संभावित स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली का नाम शामिल है, जिन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। वहीं इस स्क्वाड में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम भी शामिल किया गया है। अधिकतर खिलाड़ी वही हैं जिन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था।

कोहली-पंत उपलब्ध रह सकते हैं अधिकांश मैचों में

बीसीसीआई ने सीनियर खिलाड़ियों के लिए आदेश जारी किया था कि वे घरेलू क्रिकेट में भी खेलें। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हैं और केवल वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं। इसी कारण से डीडीसीए ने कोहली को अपनी संभावित स्क्वाड में शामिल किया है। माना जा रहा है कि कोहली ग्रुप स्टेज के अधिकतर मैच खेलेंगे क्योंकि भारतीय टीम जनवरी 2026 की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने जा रही है। दिल्ली का पहला मुकाबला विजय हजारे ट्रॉफी में 24 दिसंबर को है और ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 8 जनवरी को खेला जाएगा।

कोहली की फॉर्म और पंत पर नजरें

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जबरदस्त फॉर्म दिखाई, जिसमें उन्होंने 300 से अधिक रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतकीय और एक नाबाद अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। वहीं ऋषभ पंत को इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन करने का बेहतरीन मौका मिलेगा, क्योंकि उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का अवसर नहीं मिला था।

दिल्ली की संभावित स्क्वाड

विराट कोहली, ऋषभ पंत, देव लाकड़ा, दिविज मेहरा, युगल सैनी, सुजल सिंह, रजनीश दादर, अमन भारती, गोविंद मित्तल, सुमित बेनीवाल, शुभम दुबे, केशव डबास, राहुल चौधरी, समर्थ सेठ, शिवम त्रिपाठी, अनमोल शर्मा, शिवम गुप्ता, लक्ष्य थरेजा, मनन भारद्वाज, रौनक वाघेला, मयंक गुसाईं, केशव आर सिंह, लक्ष्मण, दिव्यांश रावत, प्रणव राजवंशी, प्रांशू विजयरण, सिद्धांत शर्मा, गगन वत्स, वंश बेदी। राहुल गहलोत, विशाल राय, समर्थ सिंह, सनत सांगवान, आयुष सिंह, सुमित माथुर, संपूर्ण त्रिपाठी, विवेक तिवारी, रितिक शौकीन, तेजस बरोका, सक्षम शर्मा, देव दुबे, शिवम शर्मा, रोहित यादव, अनिरुद्ध चौधरी, विशांत भाटी, प्रणव पंत, पंकज जसवाल, अजय गुलिया, सिद्धांत बंसल, विकास सोलंकी, दिविज प्रकाश, सूर्यकांत चौहान।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत