-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Record At Visakhapatnam Know His Batting Average And Other Things
IND vs SA: विशाखापत्तनम में कोहली का रिकॉर्ड है विराट, तीसरे वनडे में भी लूट सकते हैं महफिल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Virat Kohli centuries in ODIs Visakhapatnam: विराट कोहली ने विशाखापत्तनम में 7 वनडे में 3 शतक और 2 अर्धशतक बनाकर शानदार रिकॉर्ड बनाया है। तीसरे मैच में भी बड़ी पारी की उम्मीद जताई जा रही है।

विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Virat Kohli Record at Visakhapatnam: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में दिखे हैं। विराट कोहली ने सीरीज के पहले और दूसरे मुकाबले में शतक जड़ा है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 6 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मैच में भी विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाकर महफिल लूट सकते हैं।
विशाखापत्तनम के मैदान पर विराट कोहली का शानदार रिकॉर्ड रहा है। तीसरे मुकाबले में भी विराट कोहली से एक बड़े पारी की उम्मीद है। पिछले दोनों मैच और पूर्व के रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि विराट विशाखापत्तनम में शनिवार को खेले जाने वाले तीसरे मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।
दो मैचों में दो शतक
विराट ने रांची में खेले गए पहले वनडे में 120 गेंद पर 135 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। विराट का वनडे में यह 52वां शतक था। इस शतक के साथ ही विराट ने किसी भी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट के इस शतक का रोमांचक कम भी नहीं हुआ था कि रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में विराट ने फिर शतक लगा दिया। दूसरे वनडे में विराट ने 93 गेंद पर 102 रन की पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
T20 क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड
गुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
विशाखापत्तनम में ऐसा है कोहली का रिकॉर्ड
विराट कोहली विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने 2011 से 2023 के बीच यहां खेले 7 वनडे मैचों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 587 रन बनाए हैं। 2011 से 2023 के बीच यहां खेले 7 वनडे मैचों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 587 रन बनाए हैं। उनका औसत 97.83 का है।
यह भी पढ़ें: विशाखापत्तनम में कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, जानें किस खिलाड़ी के लिए लकी रहा है ये स्टेडियम
विशाखापत्तनम विराट कोहली के लिए लकी रहा है। इस मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम ही है। इस स्टेडियम में सबसे बड़ी पारी रोहित शर्मा ने (159 रन) वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में खेली थी। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। कोहली ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही नाबाद 157 रन की पारी खेली थी। विराट कोहली के इस आंकड़े को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि तीसरे वनडे में भी विराट कोहली के बल्ले से एक बड़ी पारी देखने को मिल सकती है और भारतीय टीम जीत हासिल कर सकती है।
Virat kohli record at visakhapatnam know his batting average and other things
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai News: धनुष बाण चुनाव चिन्ह को जब्त किया जाए, उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग पर हमला
Jul 26, 2026 | 06:54 PMजंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
Jul 26, 2026 | 06:52 PMदिल्ली से जयपुर की स्लीपर बस में सफर कर विदेशी टूरिस्ट हुआ हैरान, बोला- भारत की बसें यूरोप को भी पीछे छोड़ा
Jul 26, 2026 | 06:51 PMपैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
Jul 26, 2026 | 06:45 PMभारतीय परिवार में शादी के बाद इटैलियन महिला को लगे 3 बड़े कल्चर शॉक, बोली- यहां कोई मेहमान भूखा नहीं जाता
Jul 26, 2026 | 06:39 PMशतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
Jul 26, 2026 | 06:30 PMKargil Vijay Diwas 2026: AI, ड्रोन और रोबोटिक्स से हाई-टेक बन रही भारतीय सेना, युवाओं के लिए बढ़े नए अवसर
Jul 26, 2026 | 06:29 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














