पीएसएल बनाम आईपीएल  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IPL vs PSL: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट लीग में टकराव, IPL की विंडो से टकराया PSL-12 का शेड्यूल

IPL vs PSL: IPL और PSL टूर्नामेंट लीग के बीच अगले साल बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है। PSL-12 सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है, जिसकी तारीखें सीधे तौर पर IPL के आयोजन समय से मेल खा रही हैं।

राहुल उपाध्याय

IPL and PSL Clash: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बीच टकराव देखने को मिल सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बीते गुरुवार को अपने आगामी सीजन 'PSL-12 के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसकी तारीखें सीधे तौर पर IPL के आयोजन समय से मेल खा रही हैं।

18 मार्च से शुरू होगा PSL-12

PCB द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, पाकिस्तान सुपर लीग के 12वें सीजन का आगाज 18 मार्च से होने जा रहा है, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 2 मई को खेला जाएगा। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी IPL सीजन के लिए अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन आमतौर पर IPL इसी अवधि यानी मार्च से मई के दौरान आयोजित किया जाता है।

आपको बता दें कि, 2026 में भारतीय लीग का आयोजन 28 मार्च से 31 मई तक किया गया था। ऐसे में PSL-12 की विंडो सीधे तौर पर IPL के शुरुआती और लीग स्टेज के मुकाबलों से टकराएगी।

11वें सीजन की सफलता से गदगद PCB

शेड्यूल जारी करने के दौरान PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पिछले सीजन (PSL-11) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 11वें सीजन ने साबित कर दिया कि यह लीग वैश्विक स्तर पर क्या करने में सक्षम है। नकवी ने इस दौरान रिकॉर्ड दर्शक संख्या, शानदार ब्रॉडकास्ट आंकड़े और मैदान पर हुए रोमांचक मुकाबलों का विशेष रूप से जिक्र किया।

ऑक्शन सिस्टम और 8 टीमें

PSL के इतिहास में 11वां सीजन बेहद ऐतिहासिक रहा था, क्योंकि इसी सीजन से लीग में पहली बार 8 टीमों का फॉर्मेट लागू किया गया था। इतना ही नहीं, खिलाड़ियों के चयन के लिए पुरानी ड्राफ्ट प्रणाली को हटाकर पहली बार 'प्लेयर ऑक्शन' की शुरुआत की गई थी।

इस सीजन के फाइनल में पेशावर जल्मी ने हैदराबाद किंग्समैन को मात देकर 9 साल बाद चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की थी। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस ग्रैंड फिनाले को देखने के लिए रिकॉर्ड 32,461 दर्शक मैदान पर मौजूद थे।

वेन्यू पर सस्पेंस बरकरार

दिलचस्प बात यह है कि PCB ने PSL-12 के तारीखों का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन मुकाबले किन शहरों में खेले जाएंगे, इसका कोई जिक्र नहीं किया है। साल 2020 में पूरी तरह पाकिस्तान में शिफ्ट होने के बाद से PSL के अधिकांश मैच कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी में आयोजित होते रहे हैं, लेकिन आगामी सीजन के आयोजन स्थलों पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। वहीं अब देखना यह होगा कि दोनों देशों की लीग टकराने से खिलाड़ियों की उपलब्धता और वैश्विक व्यूअरशिप पर क्या असर पड़ता है।

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

Tamil Nadu Bypoll Results: तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, धारापुरम में AIADMK आगे, मदुरंतकम में TVK ने बनाई बढ़त

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा

Starlink: थैंक यू राहुल...यह वाकई चिंताजनक है, स्टारलिंक पर एलन मस्क का बयान; सरकार बोली- नियम सभी के लिए समान

Mulayam Singh Yadav: पहलवानी के चरखा दांव से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, ऐसा रहा उनका UP का सियासी सफर