Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार

Trump New Tariff Plan 2026: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन भारत, चीन समेत कई देशों पर नए टैरिफ लगाने की तैयारी में है। सरकारी सब्सिडी के आरोपों के बीच भारतीय निर्यात पर शुल्क बढ़ने की आशंका है।
 Trump Tariffs on India and China
डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Trump Administration New Tariffs India China: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन चीन और भारत समेत कई देशों पर नए टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। इन देशों पर आरोप है कि वे सरकारी सब्सिडी और दूसरी आर्थिक मदद के जरिए अपने घरेलू उद्योगों को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे अमेरिकी कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जेमिसन ग्रीर इस सप्ताह कई देशों की औद्योगिक सब्सिडी को लेकर की गई जांच के नतीजों की घोषणा कर सकते हैं। इस जांच में चीन, यूरोपीय संघ और 14 अन्य देशों को शामिल किया गया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि घोषणा की तारीख में बदलाव भी हो सकता है।


खबर अपडेट की जा रही है...