IND vs WI 2nd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला आज, ईशान किशन रच सकते हैं नया इतिहास

India vs West Indies 2nd T20 IN Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला आज खेला जाएगा। पहले मैच में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है।
India vs West Indies 2nd T20
भारत बनाम वेस्टइंडीज सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Ishan Kishan T20 Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 9 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे से रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर भारतीय टीम फिलहाल इस सीरीज में 1-0 से आगे है।

आज वेस्टइंडीज की टीम भी मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल करना चाहेगी। वहीं इस मुकाबले में स्टार बल्लेबाज ईशान किशन केवल 1 छक्का लगाते ही इस साल अपने 50 अंतरराष्ट्रीय टी-20 छक्के पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले वे दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बनेंगे।

भारत और वेस्टइंडीज- हेड टू हेड

दोनों टीमों के इतिहास हेड टू हेड पर नजर डालें तो भारतीय क्रिकेट टीम का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 21 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम केवल 10 मैचों में ही विजय रही है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

India vs West Indies 2nd T20
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल खेला जाएगा दूसरा टी-20 मुकाबला, जानें कब और कहां लाइव देखें मैच

गेंदबाजी में बदलाव

टीम इंडिया की रणनीति की बात करें तो रांची की पिच को देखते हुए कप्तान भारतीय प्लेइंग-11 में एक बदलाव कर सकते हैं। पिछले मैच में 40 रन लुटाने वाले मयंक यादव की जगह युवा गेंदबाज प्रिंस यादव को आज मौका मिल सकता है। भले ही वेस्टइंडीज पहला मुकाबला हार गई हो, लेकिन टी-20 फॉर्मेट में यह टीम कभी भी पासा पलट सकती है, जिसे देखते हुए आज एक बेहद रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है।

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में प्लेइंग 11 से बाहर रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को रांची में आज होने वाले दूसरे टी20 मैच में मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अभी तक वैभव को देश में एक भी इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

India vs West Indies 2nd T20
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

जानें रांची के मौसम का हाल

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार को रांची में 55 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है। दिन भर करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। हालांकि बीच-बीच में मौसम साफ भी रहेगा। इसका मतलब है कि भले ओवर में कटौती हो जाए, लेकिन दर्शकों को एक नतीजे वाला मैच देखने को मिल सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com