मणिपुर में फिर भड़कीं हिंसा  सौजन्य-सोशल मीडिया
नॉर्थ ईस्ट

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

Manipur Violence: मणिपुर के सेनापति जिले के तापहो में हिंसा के दौरान एक घर में आग लगा दी गई। घटना में CRPF जवान घायल हुआ, दो घरों को नुकसान पहुंचा।

प्रिया जैस

Senapati Violence CRPF Jawan Injured: मणिपुर में सोमवार (24, अगस्त) को सेनापति जिले के तापहो और उसके आस-पास के इलाकों में हिंसा भड़क गई। खबर है कि एक घर में आग लगा दी गई और एक CRPF जवान घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

सेनापति जिले की यह घटना तड़के 3 बजे घटी। जिले में दो गुटों में एक विवाद को लेकर हंगामा और गोलीबारी हुई। इस झड़प के दौरान उपद्रवियों ने घरों में आग लगा दी और गोलीबारी की।

चश्मदीद ने सुनाई खौफनाक दास्तां

घटना के चश्मदीद डी. डिगाबू ने बताया कि, "आज सुबह करीब 2:40 बजे हम वॉलंटियर्स गेट पर थे, तभी अचानक आग लग गई। हम वहां गए और पुलिस को सूचना दी। हमने पुलिस से फायर ब्रिगेड को बुलाने और जल्द से जल्द आग बुझाने के लिए भी कहा।"

चश्मदीद ने आगे बताया, कि "पुलिस को सूचना देने के बाद हम वापस लौट रहे थे, तभी हमने एक आदमी को दक्षिणी तरफ जाते देखा। जिस घर में आग लगी थी, उसके ठीक सामने पुलिसकर्मी तैनात थे। अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन घर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। सिर्फ एक घर जला और दो घरों को नुकसान पहुंचा। एक CRPF जवान घायल हो गया और हम उसे तुरंत अस्पताल ले गए।"

गोलीबारी में CRPF जवान घायल

सेनापति जिले में हिंसा की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचा। इस दौराने दोनों गुटों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में एक सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जवान को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, जवान का इलाज तल रहा है। गनीमत की बात यह रही कि किसी भी जनहानि की खबर सामने नहीं आई।

पुलिस और सुरक्षाबल तैनात

इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। मणिपुर पुलिस के अनुसार, इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबल को तैनात किया गया हैं। पुलिस ने बताया कि उपद्रवियों और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस इलाके में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए तलाशी अभियान भी चला रही है।

10 अगस्त को भी घरों में लगाई गई थी आग

इससे पहले भी 10 अगस्त को मणिपुर के सेनापति जिले के काइलेनजांग गांव में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने कम से कम पांच खाली घरों में आग लगा दी थी। आगजनी के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और अफरा-तफरी मच गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?