अमरावती अस्पताल में मौत का तांडव, वेंटिलेटर में धमाके के बाद NICU में लगी आग, 3 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत

Amravati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में तड़के आग लगने से 3 नवजातों की मौत हो गई। 39 बच्चे भर्ती थे, 6 को दूसरे अस्पताल भेजा गया।
amravati hospital NICU fire
अमरावती जिला अस्पताल में आगसौजन्य-एक्स स्क्रीन ग्रैब
Published on: 
Updated on: 

Amravati NICU Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। अमरावती जिला महिला अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की झुलस कर मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह आग तड़के करीब 3:30 बजे आग लगने से तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और सभी अंदर मौजूद मरीजों और बच्चों को बचाने की कोशिश में जुट गए।

अस्पताल के वेंटिलेटर में धमाका

बताया जा रहा है कि आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी। महिला जिला अस्पताल में मौजूद एक वेंटिलेटर में जोरदार धमाके के बाद आग लगी। यह वहीं जगह थी, जहां 39 नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा था। डॉक्टर्स और नर्सों ने तत्काल सभी बच्चों को वहां से बाहर निकालने की कोशिश की।

इस जद्दोजहद में डॉक्टर्स और नर्सों ने कई बच्चों को बचा लिया। लेकिन 3 बच्चों की मौत हो गई। डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि छह नवजात शिशुओं को आगे के इलाज के लिए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

उधर, नवजात शिशु कक्ष में आग लगने के कारण मेडिकल उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग अस्पताल के लिए कक्षों तक नहीं फैली।

amravati hospital NICU fire
अमरावती: गंदगी में तैयार हो रहे थे मोतीचूर के लड्डू, FDA ने मारा छापा और किया सील

डॉक्टर ने क्या कहा?

घटना के बाद बच्चों के इलाज की देखरेख कर रहे जिला सिविल सर्जन डॉ. विनोज पवार ने बताया कि कुछ बच्चों को पीडीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग और उसके कारणों के बारे में पूरी जानकारी पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

amravati hospital NICU fire
नागपुर के गोधनी में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती, कई ICU में.. खाली कराया गया पूरा इलाका

छिंदवाड़ा में जिला अस्पताल में आग की घटना

इससे पहले छिंदवाड़ा से भी एक जिला अस्पताल में आग लगने की खबर सामने आई थी। जिला अस्पताल के एनआईसीयू में देर रात शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई थी। प्लग में स्पार्किंग के बाद 3 नवजात शिशु आग की चपेट में आ गए थे। जब उन्हें इलाज के लिए जबलपुर ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में 1 नवजात बच्ची की मौत हो गई थी। इस तरह की घटना जिला अस्पताल में सुविधाओं की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े करती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com