

HIGHLIGHTS
रामलला के दर्शन का पुराना समय आज से हो रहा लागू
23 नवंबर को अयोध्या से नेपाल के लिए प्रस्थान करेगी नई ट्रेन
ई-बाइक टैक्सी के विरोध में 23 नवंबर को महाराष्ट्र बंद जैसे हालात
18 देशों में देखा गया कोरोना का नया PJ.2.1 वैरिएंट
Top 10 Headlines 23 November: वैसे तो देश-विदेश की कई बड़ी खबरें दिनभर आती रहेंगी। लेकिन यहां हम आपको 10 बिंदुओं से फटाफट अंदाज में खबरें बताएंगे, ताकि आपका समय भी बचे और खबरों की जानकारी भी आपतक पहुंच जाए। देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें जानने के लिए एक नजर में फटाफट 10 बिंदुओं पर नजर फरमाएं।
23 नवंबर से अयोध्या में रामलला के दर्शन का पुराना समय लागू हो रहा है। पराक्रम मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन का समय रात 11 बजे तक बढ़ाया गया था।
आज 23 नवंबर को अयोध्या से नेपाल के लिए प्रस्थान करेगी नई ट्रेन, अयोध्या-जनकपुर स्पेशल ट्रेन को नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह और प्रधानमंत्री मोदी हरी झंडी दिखाएंगे।
मध्य प्रदेश के इंदौर यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 23 नवंबर से बदलेगा शेड्यूस। यात्री दोपहर 1 बजे से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि यात्रियों की कमी से जूझ रहे इंदौर मेट्रो के संचालन का समय घटा दिया गया है। अब मेट्रो सुबह नहीं चलेगी। आज से दोपहर 1 बजे से रात के 9 बजे तक ही मेट्रो का संचालन होगा।
ई-बाइक टैक्सी के विरोध में 23 नवंबर को महाराष्ट्र बंद जैसे हालात रहेंगे। इस दौरान 15-20 लाख ऑटो चालक हड़ताल में शामिल होंगे।
कोरोना ने फिर दी दस्तक, 18 देशों में देखा गया नया PJ.2.1 वैरिएंट, हालांकि WHO ने फिलहाल इससे कम खतरे की आशंका जताई है।
नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह भारत दौरे पर हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आर्थिक और ऊर्जा संबंधों पर अहम बैठक होनी है।
बिसलेरी का पानी भी अब शुद्ध नहीं, जांच में पाए गए हैं खतरनाक केमिकल। FSSAI ने लिया एक्शन। इस पानी में खतरनाक केमिकल ब्रोमेट हाइड्रोकार्बन्स मिले हैं जो कैंसर जनित रोगों के लिए जिम्मेदार होते हैं। जिसके बाद FSSAI ने बिसलेरी पर केस चलाने की मंजूरी दी।
जेनसेन हुआंग की चीनी गर्लफ्रेंड के दोस्त ने चिप तस्करी की। मलेशिया के रास्ते चिप चीन भेजी गई। पति ने 9 अरब डॉलर का डेटा सेंटर बनाया।
तमिलनाडु सड़क हादसा में मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया। तमिलनाडु में कार के पेड़ से टकराने से हुए हादसे में 8 लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।
नवी मुंबई के वाशी में भीषण आग, नवी मुंबई के वाशी इलाके में ऑयल कंपनी, प्लाईवुड और कूरियर से जुड़े परिसरों में भीषण आग लग गई, जिस पर देर रात तक काबू पाने की कोशिशें जारी रहीं।
वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट के पांचवें दिन का मुकाबला आज सुबह साढ़े 3 बजे से जारी है।