दोनों ट्रेनें स्पेशल किराये पर कुल दो-दो फेरे लगाएंगी।
बांद्रा-खातीपुरा स्पेशल 12 नवंबर को रवाना होगी।
उधना-बरौनी स्पेशल 10 नवंबर को उधना से चलेगी।
ट्रेन 09039 की बुकिंग 8 नवंबर से शुरू होगी।
ट्रेन 09718 की बुकिंग 9 नवंबर से शुरू होगी।
Diwali Chhath Trains Routes And Timings: दीवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने दो और स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये दोनों ट्रेनें स्पेशल किराये पर चलाई जाएंगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, बांद्रा टर्मिनस-खातीपुरा और उधना-बरौनी के बीच इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। दोनों ट्रेनें कुल दो-दो फेरे लगाएंगी।
ट्रेन संख्या 09718 बांद्रा टर्मिनस-खातीपुरा स्पेशल 12 नवंबर गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से शाम 4:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:05 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09717 खातीपुरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 11 नवंबर 2026, बुधवार को खातीपुरा से दोपहर 3:15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
वहीं बिहार-यूपी जाने वालों के लिए ट्रेन संख्या 09039 उधना-बरौनी स्पेशल 10 नवंबर, मंगलवार को दोपहर 3 बजे उधना से रवाना होगी और गुरुवार को सुबह 4 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09040 बरौनी-उधना स्पेशल 12 नवंबर, गुरुवार को सुबह 8:30 बजे बरौनी से रवाना होकर शनिवार को रात 1:30 बजे उधना पहुंचेगी।
पश्चिम रेलवे ने इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार, दोंडाइचा, अमलनेर, धरणगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर स्टेशनों पर रहेगा।
दोनों स्पेशल ट्रेनों में एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09039 की बुकिंग 8 नवंबर और ट्रेन संख्या 09718 की बुकिंग 9 नवंबर 2026 से शुरू होगी। यात्री सभी यात्री आरक्षण केंद्रों (PRS) और आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक करा सकेंगे।