फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

Ankit Balyan Case: यूपी पुलिस के फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताकर आरोपियों ने अदालत से सुरक्षा मांगी। पटियाला कोर्ट ने गैंगस्टरों के लिए हथकड़ी, बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट के इंतजाम का दिया आदेश है।
Ankit Baliyan case
सोर्स-सोशल मीडियाअंकित बालियान मामला
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • गैंगस्टरों ने तिहाड़ से शामली ले जाते समय हथकड़ी-बेड़ियां पहनाने की लगाई गुहार

  • दीपक उर्फ तीतर और योगेश उर्फ टंडा को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर ले जाने के निर्देश

  • अंकित बालियान की हत्या के पीछे गाने के बोल को लेकर गैंग की नाराजगी का शक

Gangsters Tihar Jail Demand Bulletproof Jackets: उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कथित फर्जी मुठभेड़ किए जाने की आशंका जताते हुए तिहाड़ जेल में बंद दो गैंगस्टरों ने अदालत से अपनी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने की मांग की है।

आरोपियों ने दिल्ली की तिहाड़ जेल से उत्तर प्रदेश के शामली स्थित अदालत तक ले जाते समय हाथों में हथकड़ी, पैरों में बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाने की मांग की थी। पटियाला हाउस कोर्ट ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी किए हैं।

कोर्ट ने सुरक्षा के लिए दिए विशेष निर्देश

3 नवंबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह ललेर ने इस मामले में आदेश पारित किया। अदालत ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि दीपक उर्फ तीतर और योगेश उर्फ टंडा को शामली के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में पेशी के दौरान हथकड़ी, बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई जाएं। वापसी के दौरान भी सुरक्षा के यही इंतजाम बनाए रखने होंगे।

Ankit Baliyan case
जिम में प्यार का खेल, फिर बना दिया मुसलमान...शामली में करोड़पति का बेटा आयुष बना रहमान, पाकिस्तान से जुड़ा तार

फर्जी एनकाउंटर का सता रहा डर

सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकील ने अदालत को बताया कि दोनों को आशंका है कि उत्तर प्रदेश पुलिस उनका फर्जी एनकाउंटर कर सकती है। अदालत के आदेश में यह भी दर्ज किया गया कि आरोपियों ने स्वयं अपनी सुरक्षा के लिए हथकड़ी और बेड़ियां लगाने का अनुरोध किया था।

कोर्ट ने जेल अधिकारियों और संबंधित पुलिस उपायुक्त को निर्देश दिया कि दिल्ली से शामली तक पूरे सफर और अदालत में पेशी के दौरान आरोपियों को पूरी सुरक्षा दी जाए। साथ ही रास्ते में किसी भी अप्रिय घटना से बचाव सुनिश्चित करने को कहा गया।

Ankit Baliyan case
Hathras Gang Rape Case : What will Happen to the Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath

हरियाणवी गायक की हत्या से जुड़ा है मामला

दोनों आरोपियों को शामली पुलिस ने हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। अगस्त में शामली के कोतवाली क्षेत्र में एक जिम के बाहर बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिलहाल दोनों आरोपी तिहाड़ जेल में बंद हैं और जांच के सिलसिले में उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर शामली अदालत में पेश किया जाना है।

गाने के बोल बने हत्या की वजह?

पुलिस जितेंद्र गोगी गैंग के सदस्यों की कथित भूमिका की जांच कर रही है। जांचकर्ताओं को शक है कि बालियान के गाने भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान को लेकर गैंग के सदस्यों में नाराजगी थी। पुलिस के मुताबिक, उन्हें लगा कि गाने के बोल 2021 में दिल्ली की अदालत में गैंग लीडर जितेंद्र गोगी की हत्या का मजाक उड़ाते हैं।

पुलिस का दावा है कि गोगी गैंग को बालियान पर टिल्लू ताजपुरिया गैंग के साथ मिलकर गाना जारी करने का शक था। हालांकि, बालियान ने कथित तौर पर स्पष्ट किया था कि उन्होंने वीडियो में केवल अभिनय किया था और गाने के बोल या संगीत तैयार करने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। मामले की जांच जारी है।