भारत गौरव ट्रेन: राजस्थान-खाटू श्याम जी-उज्जैन यात्रा का मौका, IRCTC लाया 18,670 रुपये में 12 दिन का खास पैकेज

IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train: IRCTC 21 अक्टूबर से सोलापुर से 11 रात/12 दिन की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगा। पैकेज में राजस्थान, खाटू श्याम जी और उज्जैन के प्रमुख स्थल शामिल होंगे।
IRCTC Bharat Gaurav Train Rajasthan Khatu Shyam Ujjain
भगवान शिव(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rajasthan Khatu Shyam Ujjain Tour: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिजम कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने पर्यटकों के लिए यात्रा का शानदार पैकेज तैयार किया है। इसके ताहत यात्रियों के लिए 11 रात्रि/12 दिवसीय ‘दिव्य राजस्थान, खाटू श्याम जी एवं उज्जैन यात्रा’ भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुरू करने जा रहा है।

21 अक्टूबर से होगी शुरू

यह विशेष ट्रेन 21 अक्टूबर 2026 को सोलापुर से रवाना होगी। यात्रा पैकेज की शुरुआती कीमत ₹18,670 प्रति व्यक्ति रखी गई है। ट्रेन में महाराष्ट्र और गुजरात के कई प्रमुख स्टेशनों से बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस विशेष यात्रा के दौरान पर्यटकों को उदयपुर, नाथद्वारा, पुष्कर, जोधपुर, जयपुर, खाटू श्याम जी और उज्जैन जैसे धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन और भ्रमण का अवसर मिलेगा। एक ही यात्रा में राजस्थान की समृद्ध राजसी विरासत के साथ प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों का अनुभव कराया जाएगा।

IRCTC Bharat Gaurav Train Rajasthan Khatu Shyam Ujjain
हवा महल(सोर्सः सोशल मीडिया)

ऑन और ऑफ-बोर्ड सेवा

आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र के ग्रुप जीएम गौरव झा ने बताया कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को तीर्थयात्रियों और विरासत स्थलों में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए आरामदायक एवं सुव्यवस्थित यात्रा अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा के दौरान ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड सेवाओं की व्यवस्था की गई है।

यात्रियों की सुविधा के लिए सोलापुर, कुर्डुवाड़ी, दौंड, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा और रतलाम स्टेशनों से बोर्डिंग एवं डी-बोर्डिंग की सुविधा दी गई है। इससे महाराष्ट्र और गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को यात्रा में शामिल होने में सुविधा होगी।

IRCTC Bharat Gaurav Train Rajasthan Khatu Shyam Ujjain
पश्चिम रेलवे को मिला नया निर्माण प्रमुख, विनीत कुमार श्रीवास्तव ने संभाली कमान; परियोजनाओं पर रहेगी नजर

तीन श्रेणियों में उपलब्ध होगा पैकेज

यात्रियों के लिए ट्रेन में तीन श्रेणियों के विकल्प उपलब्ध रहेंगे। इकोनॉमी स्लीपर (SL) ₹18,670, स्टैंडर्ड 3AC ₹29,200 और कम्फर्ट 2AC ₹38,040 प्रति व्यक्ति की दर से यात्रा की जा सकेगी। ट्रेन में करीब 750 यात्रियों के सफर करने की क्षमता है।

IRCTC Bharat Gaurav Train Rajasthan Khatu Shyam Ujjain
नासिक में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, 40 कृत्रिम कुंड समेत 77 स्थान तय; नदी प्रदूषण रोकने की अपील

पैकेज में भोजन, होटल और स्थानीय भ्रमण शामिल

आईआरसीटीसी के अनुसार यह सर्वसमावेशी पैकेज तैयार किया गया है। इसमें एसी एवं नॉन-एसी कोच में रेल यात्रा, डबल/ट्रिपल/क्वाड शेयरिंग के आधार पर बजट होटल में ठहराव, यात्रा के दौरान शाकाहारी भोजन, स्थानीय भ्रमण और ट्रांसफर के लिए एसी एवं नॉन-एसी वाहन, यात्रा बीमा तथा पूरे दौरे में आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं।

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। इस यात्रा की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक यात्री जानकारी और बुकिंग के लिए 8287931886 पर संपर्क कर सकते हैं या bgtmumbai@irctc.com पर ई-मेल कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com