पुलिस हिरासत में चाेर (सोर्स: IANS)
वाशिम

महाराष्ट्र के रिसोड में चंदन चोरी का पर्दाफाश, 9 किलो लकड़ी के साथ तीन आरोपी धरे गए

Washim Sandalwood Theft: महाराष्ट्र के वाशिम जिले के रिसोड में चंदन चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने 9 किलो चंदन की लकड़ी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • वाशिम जिले के रिसोड में पुलिस ने चंदन चोरी के मामलों का किया बड़ा खुलासा।

  • आरोपियों के पास से 27,000 रुपये मूल्य का चंदन जब्त किया गया।

  • पुलिस ने तकनीकी और गोपनीय जानकारी के आधार पर तीन आरोपियों को दबोचा।

Risod Police Station Crime News: महाराष्ट्र के वाशिम जिले के रिसोड में चंदन चोरी के दो मामलों का स्थानीय अपराध शाखा ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 किलो चंदन के 16 टुकड़े बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार चंदन चोरी की दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई थीं। जांच के दौरान तकनीकी और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की।

9 किलो चंदन के 16 टुकड़े और 27 हजार का माल जब्त

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के वाशिम जिले की स्थानीय अपराध शाखा को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रिसोड में हुई चंदन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के 16 छोटे-बड़े चंदन के टुकड़े बरामद किए गए हैं, जिनका वजन 9 किलो और कीमत 27,000 रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को फिर्यादी गजानन नागाप्पा मालेकर की शिकायत पर पुलिस स्टेशन रिसोड में अपराध क्रमांक 889/2026 और 934/2026 धारा 303(2) BNS के तहत दो मामले दर्ज किए गए थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बदमाशों पर कसा शिकंजा

अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक निकेश खाटमोडे-पाटील ने स्थानीय अपराध शाखा को निर्देश दिए थे। तकनीकी और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिसोड से ही हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान खान, अजीज खान, शेख चंदन शेर, नूर मोहम्मद, और अब्दुल रहीम अब्दुल रज्जाक के रूप में हुई है। तीनों रिसोड के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ में तीनों ने दोनों चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है।

पुलिस टीम की मुस्तैदी से सुलझी वारदात

पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल कर जब्त कर लिया है। मामले की आगे की जांच रिसोड पुलिस स्टेशन कर रही है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेश खाटमोडे-पाटील, अपर पुलिस अधीक्षक लता फड़, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रामकृष्ण पवार के मार्गदर्शन में और पुलिस निरीक्षक सुधाकर आढे के नेतृत्व में सपोनि योगेश धोत्रे, पोहेका गजानन झगरे, आशिष बिडवे, ज्ञानदेव मात्रे, पोअं अमोल इरतकर, दिपक घुगे और चालक सुनील तायडे की टीम ने की।

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल; 11 नेता बने पक्षकार

एकतरफा प्यार कब तक चलता? आनंद दुबे ने बताया उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का कारण

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य