
Supreme Court March Updates: CJI सूर्यकांत के कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेताओं को सोमवार, 12 अक्टूबर को उनसे मिलने की अनुमति न देने के कारण कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का ऐलान किया। विपक्षी सांसदों ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया। इससे पहले लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वे सुप्रीम कोर्ट जाकर याचिका दायर करेंगे। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर ऐलान किया था कि कल दिल्ली में देश के युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरे।
आज दोपहर 1.30 बजे राहुल गांधी मार्च की शुरुआत करेंगे। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए राहुल गांधी निकल चुके है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "दिल्ली में वोटों की चोरी के खिलाफ कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सवाल यह है कि दिल्ली को जेल में क्यों बदल दिया गया है? लोगों को शहर में घुसने से रोका जा रहा है। उन्हें ट्रेनों और बसों में रोका जा रहा है और दिल्ली को एक किले में बदल दिया गया है।"
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "A protest against the theft of votes has been underway in Delhi for several days; the question is, why has Delhi been turned into a prison? People are being prevented from entering the city—stopped on trains and buses—and Delhi… pic.twitter.com/qgYzf8pN0g
— ANI (@ANI) October 12, 2026
दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "हम चाहते हैं कि सड़कों पर 20,000 से 30,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है, क्योंकि हम देश को दिखाना चाहते हैं कि मोदी जी ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा पक्की करना चाहते हैं। उन्हें जितनी ज्यादा सुरक्षा मिलेगी, हम आखिरकार उनके कंट्रोलर तक उतनी ही आसानी से पहुंच पाएंगे। हमें ऐसी खबरें मिल रही हैं कि पुलिसकर्मी परेशान हैं क्योंकि उन्हें युवाओं की पिटाई करने का आदेश दिया जा रहा है, जबकि RSS सदस्यों को खुली छूट देने के निर्देश दिए जा रहे हैं।"
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस, CRPF और ITBP के अंदर सवाल उठ रहे हैं कि उनसे युवाओं को रोकने के लिए क्यों कहा जा रहा है, जबकि RSS सदस्यों को आजादी से घूमने दिया जा रहा है। BJP और RSS के गुंडे महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे हैं।"
Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "...Questions are being raised within the Home Ministry, Delhi Police, CRPF and ITBP about why they are being asked to stop young people, while RSS members are being allowed to move around freely. BJP and RSS goons are beating women..." pic.twitter.com/rI2Jfx5q3v
— IANS (@ians_india) October 12, 2026
दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी वोट चोरी को लेकर बड़ा बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा, "ठीक 50% पुलिसकर्मी हमसे कह रहे हैं कि हम जो कर रहे हैं वह सही है और हमें इसे जारी रखना चाहिए। पुलिस, ITBP, CRPF और भारत की जनता एक तरफ है, और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के 4-5 सदस्य हैं जो 'वोट चोरी' और देश को हाईजैक करने में मदद कर रहे हैं। हम इस अंतर को बढ़ा रहे हैं।"
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Exactly 50% of the police personnel are telling us that what we are doing is right and we should continue. Police, ITBP, CRPF, the people of India are on one side and Narendra Modi, Amit Shah, Ajit Doval, Gyanesh Kumar, and 4-5 members of the Election Commission who are facilitating 'vote chori' and hijacking the country are on the other side. We are increasing this divide..."
— ANI (@ANI) October 12, 2026
प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की जानकारी दी। राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष और मैंने CJI को पत्र लिखकर भारतीय लोकतंत्र की हत्या और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर अपनी गहरी चिंता जताई। CJI ने हमें जवाब दिया और याचिका दायर करने का निर्देश दिया। आज, INDIA गठबंधन के नेता और मैं साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और यह याचिका दायर करेंगे।"
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Congress president and I wrote to the CJI, expressing our grave concern about the murder of Indian democracy and election fairness. CJI responded to us and instructed us to file a petition...Today, INDIA bloc leaders and I will go… pic.twitter.com/CUYgAatH7o
— ANI (@ANI) October 12, 2026
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्ञानेश कुमार की तकलीफ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हम वही सवाल उठा रहे हैं जो दो चुनाव आयुक्तों ने पूछा था। ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं? ज्ञानेश कुमार, आपकी नींद उड़ गई है और हम आपको बख्शेंगे नहीं। हमें आपके अतीत और आपके भ्रष्टाचार के बारे में पता है, और हम इंतजार कर रहे हैं।"
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "This is happening because we are raising the very same question that the two Election Commissioners had asked: why isn't Gyanesh Kumar resigning? Gyanesh Kumar, you have lost your sleep; we will not spare you... We know about… pic.twitter.com/DNwlIFebok
— ANI (@ANI) October 12, 2026
गुजरात के सूरत में CEC ज्ञानेश कुमार के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सूरत में विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। लेकिन विरोध बढ़ने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
#WATCH | Gujarat: Congress workers protested in Surat over the CEC Gyanesh Kumar matter. They were later detained by the Police. pic.twitter.com/nnb8I3ydzZ
— ANI (@ANI) October 12, 2026
केरल विधानसभा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया।
News Alert! Keralam Assembly passes resolution seeking removal of CEC Gyanesh Kumar.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 12, 2026
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पार्टी के सांसदों के साथ कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंचीं। INDIA गठबंधन का विरोध मार्च को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "हम न्याय की मांग कर रहे हैं, और कुछ नहीं। यह लोगों के लिए, मानवता के लिए, न्याय के लिए है। हमें न्याय चाहिए और कुछ नहीं।"
#WATCH | INDIA bloc protest march | Delhi: Former West Bengal CM Mamata Banerjee says, "We are demanding justice, nothing else. This is for people, for humankind, for justice...We want justice and nothing else." pic.twitter.com/GFyXnaZpIe
— ANI (@ANI) October 12, 2026
INDIA गठबंधन का विरोध मार्च के लिए लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी कॉन्स्टीट्यूशन क्लब पहुंचे। यहां से अब जल्द ही सुप्रीम कोर्ट मार्च की शुरुआत होगी।
दिल्ली में INDIA ब्लॉक का विरोध मार्च के दौरान INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के बाहर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
#WATCH | Delhi | INDIA Bloc's protest march | Security deployed outside the Constitution Club of India ahead of INDIA Bloc's meeting pic.twitter.com/sGjcXrQTc5
— ANI (@ANI) October 12, 2026
INDIA ब्लॉक का विरोध मार्च में ममता बनर्जी के साथ TMC सांसद महुआ मोइत्रा भी पहुंची। महुआ मोइत्रा ने कहा, "हम सभी भारतीयों को न्याय दिलाने के लिए न्याय के केंद्र की ओर मार्च करने जा रहे हैं।"
#WATCH | Delhi | INDIA Bloc's protest march | TMC MP Mahua Moitra says, "We are going to march towards the seat of justice, to get justice for all Indians." pic.twitter.com/LMWLfKZYyv
— ANI (@ANI) October 12, 2026
दिल्ली में जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए तय जगह की सूची से हटाने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "अब हम हिमालय की चोटी पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।"
Delhi: On Jantar Mantar being de-notified as a designated protest site, Congress MP Imran Masood says, "Now, we will protest on the top of the Himalayas" pic.twitter.com/HCTmEulfQY
— IANS (@ians_india) October 12, 2026
इंडिया गठबंधन का मार्च आरंभ हो चुका है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित सभी नेता बस में सवार हैं। प्रदर्शनकारी बस के आगे और आसपास चल रहे हैं।
LIVE: March For Democracy - Supreme Court, New Delhi https://t.co/1K8bMjLqCu
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 12, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने दी याचिका दाखिल करने की इजाजत। राहुल गांधी के साथ कुछ नेता जा सकेंगे अंदर।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'हम कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे। सरकार गलत है। सरकार को सुनना चाहिए और चुनाव आयुक्त को हटाना चाहिए। बीजेपी को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए। जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाना सरकार का गलत कदम है। सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए। जगह बदलने से सरकार बच नहीं सकती, बल्कि और प्रदर्शन स्थलों की व्यवस्था करनी चाहिए। हम लगातार अपनी आवाज उठाते रहेंगे। इन लोगों ने फर्जी वोटिंग करवाई और फर्जी चुनाव परिणाम दिए।
राहुल गांधी बस से नीचे आ गए हैं। वह कार्यकर्ताओं, अपनी बहन प्रियंका गांधी और नेहा बोरा के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी कहने के लिए नेता प्रतिपक्ष हैं लेकिन वो एक ऐसे नेता हैं जिन्हें न तथ्यों का पता है, न तर्क का पता है और न ही नियम या कायदे-कानून का पता है। बीजेपी ने कहा कि उनको तो बस यही पता है कि अरजकता कैसे फैलानी है, अस्थिरता कैसे लानी है, संवैधानिक पदों और संस्थाओं को कैसे नीचे दिखाना है और दुनिया भर में भारत का नाम कैसे बदनाम करना है, छवि को कैसे कमजोर करना है। ये दुर्भाग्य है कि देश को इतना अस्थिर, अराजक, अगंभीर नेता प्रतिपक्ष के तमाशे और नखरे नहीं देखने पड़े।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'कमजोर लोग ही पुलिस को आगे करते हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि वे गलत हैं। अपनी गलती छिपाने के लिए वे फोर्स का सहारा लेते हैं।' जंतर-मंतर के बारे में उन्होंने कहा, 'जंतर-मंतर ही समाप्त हुआ है, लेकिन लोकतंत्र में धरना और प्रदर्शन के अधिकार को नहीं रोका गया है। जहां धरना होगा, वही जंतर-मंतर बन जाएगा।'
कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में EC के खिलाफ याचिका दाखिल की, राहुल गांधी की कानूनी टीम ने EC की अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका फाइल की।
यह जनहित याचिका है, जिस पर इंडिया गठबंधन के कुल 11 नेताओं के हस्ताक्षर होने की बात कही गई है। हस्ताक्षर करने वालों में राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत रॉय, शिवसेना के नेता संजय राउत और सीपीआईएम महासचिव एमए बेबी शामिल हैं।
मुख्य न्यायाधीश ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं की याचिका में मौजूद तकनीकी त्रुटियों को आज ही ठीक करने का प्रयास किया जाए, ताकि याचिका को कल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सके। न्यूज एजेंसी IANS के सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ इस याचिका पर सुनवाई कर सकती है।
राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट से बाहर आए।
Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, along with INDIA bloc MPs, arrives at the Supreme Court. pic.twitter.com/tusCg3FrpF
— IANS (@ians_india) October 12, 2026
कांग्रेस अगले 4 दिन लगातार प्रदर्शन करेगी, अपने सभी पदाधिकारी और नेताओं को अगले 4 दिन दिल्ली में ही रहने का आदेश दिया गया है। अलग अलग तरीके से कांग्रेस प्रदर्शन जारी रखेगी