वड़ा पाव वापस लाओ... स्कूली बच्चे की मासूम मांग पर तुकाराम मुंढे का जवाब हुआ वायरल, जीता लोगों का दिल

FDA Commissioner Tukaram Mundhe Viral Video: स्कूली बच्चे ने एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे से स्कूल में वड़ा पाव वापस लाने की मांग की। मुंढे के प्यार भरे और स्वास्थ्यवर्धक जवाब का वीडियो हुआ वायरल।
tukaram mundhe reply to school student asking vada pav viral video
तुकाराम मुंढे और स्कूली बच्चा(सोर्स: डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Tukaram Mundhe Reply To School Student On Vada Pav Ban: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्कूली बच्चे और महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे के बीच हुई बातचीत का एक प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक छात्र तुकाराम मुंढे के पास पहुंचता है और अपने दोस्तों की ओर से स्कूलों में वड़ा पाव पर लगे बैन को हटाने की गुहार लगाता है। इस पर सख्त मिजाज माने जाने वाले अफसर तुकाराम मुंढे ने जिस धैर्य और प्यार से बच्चे को समझाया, उसने इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।

बच्चे का सवाल और तुकाराम मुंढे की मुस्कान

इंस्टाग्राम और X पर शेयर किए गए इस वीडियो में बच्चा एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे से कहता है कि स्कूल में वड़ा पाव बंद कर दिया गया है, लेकिन वह और उसके दोस्त इसे वापस चाहते हैं। बच्चे की इस मासूम मांग पर मुंढे मुस्कुराए और उन्होंने डांटने के बजाय बच्चे को स्वस्थ खान पान का महत्व समझाया।

tukaram mundhe reply to school student asking vada pav viral video
सस्पेंड कर दिए जाओगे... दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकी, ऑडियो वायरल

तुकाराम मुंढे ने बच्चे को प्रेरित करते हुए कहा

वड़ा पाव न खाने से हमारी जिंदगी रुक नहीं जाएगी। इसके विपरीत, अगर तुम अच्छा और पौष्टिक खाना खाओगे, तो तुम्हारा शारीरिक और मानसिक विकास कहीं बेहतर होगा।

चाइनीज फूड पर भी दी सीख

बातचीत के दौरान जब बच्चे ने स्ट्रीट चाइनीज फूड के बारे में पूछा, तो तुकाराम मुंढे ने उसमें मिलाए जाने वाले कृत्रिम रंगों और रसायनों के नुकसान बताए। उन्होंने बच्चे को स्वाद से ज्यादा सेहत को प्राथमिकता देने और प्रोटीन युक्त संतुलित आहार लेने की सलाह दी।

tukaram mundhe reply to school student asking vada pav viral video
बुलेट ट्रेन को मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी! दिल्ली-मुंबई राजधानी मेन लाइन पर 14 पोर्टल बीम्स तैयार

स्कूलों में क्यों लगा है वड़ा पाव पर बैन?

गौरतलब है कि महाराष्ट्र एफडीए ने बच्चों में मोटापे की समस्या को रोकने और बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। इसके तहत स्कूल परिसर और उसके 50 मीटर के दायरे में वड़ा पाव, समोसा, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे तैलीय व जंक फूड की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

अब स्कूलों की कैंटीन में इडली, डोसा, पोहा, ताजे फल और छाछ जैसे पौष्टिक विकल्पों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स अधिकारी के इस शिक्षाप्रद और दोस्ताना अंदाज की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com