उद्धव ठाकरे को एक और झटका! आनंद दुबे ने पार्टी से दिया इस्तीफा, BJP या एकनाथ किसका थामेंगे हाथ?

Anand Dubey Resignation: शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके बीजेपी या शिंदे गुट में शामिल होने की अटकलें तेज हैं।
Anand Dubey Leaves Shiv Sena Uddhav Thackeray Faction
आनंद दुबे(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • उद्धव ठाकरे गुट के प्रमुख नेता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी।

  • पार्टी की कार्यशैली और रुख से असहज महसूस कर रहे थे नेता।

  • बीजेपी या शिंदे गुट में शामिल होने की चर्चाएं हुई शुरू।

Anand Dubey Leaves Shiv Sena UBT: महाराष्ट्र की राजनीति और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रमुख हिंदीभाषी नेता आनंद दुबे ने शिवसेना (UBT) की प्राथमिक सदस्यता और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से आधिकारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।

आनंद दुबे के इस कदम के बाद उद्धव ठाकरे गुट ने महाराष्ट्र और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का एक प्रमुख, मुखर और चर्चित हिंदीभाषी चेहरा खो दिया है।

पिछले कुछ महीनों से बयानों में दिख रही थी भिन्नता

आनंद दुबे के इस अचानक उठाए गए कदम के पीछे बीते कुछ समय से पार्टी की विचारधारा और उनके निजी बयानों के बीच बढ़ रही वैचारिक भिन्नता को मुख्य वजह माना जा रहा है। अपने बयान में आनंद दुबे ने खुद स्वीकार किया कि पिछले कई महीनों से वे पार्टी के रुख और बयानबाजी से काफी असहज महसूस कर रहे थे और घुटन में थे।

Anand Dubey Leaves Shiv Sena Uddhav Thackeray Faction
वड़ा पाव वापस लाओ... स्कूली बच्चे की मासूम मांग पर तुकाराम मुंढे का जवाब हुआ वायरल, जीता लोगों का दिल

जहां एक ओर गठबंधन के साथियों और पार्टी का रुख कई वैचारिक मुद्दों पर अलग हो रहा था, वहीं आनंद दुबे खुलकर हिंदुत्व, सनातन धर्म और वीर सावरकर के समर्थन में अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वे छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने वाले कार्यकर्ता हैं और देशहित तथा सनातन धर्म से समझौता नहीं कर सकते। जब पार्टी लाइन में सरजील इमाम, उमर खालिद या ध्रुव राठी जैसे लोगों से वैचारिक समानता दिखने लगी और कैप्टन स्मित मच्छार जैसे वीरों के समर्थन में एक ट्वीट तक नहीं किया गया, तो पार्टी लाइन से उनके बयानों का मतभेद खुलकर सामने आ गया।

Anand Dubey Leaves Shiv Sena Uddhav Thackeray Faction
सस्पेंड कर दिए जाओगे... दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकी, ऑडियो वायरल

बीजेपी या शिंदे गुट में जाने की अटकलें तेज़

फिलहाल आनंद दुबे ने केवल शिवसेना (UBT) से अपना इस्तीफा दिया है और किसी नई पार्टी में शामिल होने का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, उनके पार्टी छोड़ते ही महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे या फिर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थामेंगे? हिंदुत्व, सनातन धर्म और राष्ट्रवाद पर उनके आक्रामक रुख को देखते हुए इन दोनों संभावनाओं पर चर्चा तेज़ है। आगामी दिनों में उनके अगले राजनीतिक कदम पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com