गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे

Ghaziabad Building Collapse: गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित शहीद नगर में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिर गया। मलबे में 3 से 4 लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत-बचाव अभियान जारी है।
ghaziabad building collapse
गाजियाबाद में भरभराकर गिरा मकान का लेंटरSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Shahibabad Building Collapse: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मलबे में 3 से 4 लोगों के दबे होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद मलबे में तीन से चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

हादसे की वजह का पता नहीं

निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मलबे में दबे लोगों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com