अजित पवार की फाइल फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पुणे

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार नहीं, ये था डिप्टी सीएम का पूरा नाम; क्या जानते हैं आप?

Ajit Pawar Full Name: बारामती प्लेन क्रैश के बाद हर तरफ अजित पवार की चर्चा है, उनके राजनीतिक सफर से लेकर व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में उनके नाम की भी चर्चा है।

मनोज आर्या

Ajit Pawar Plane Crash News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बारामती में आज प्लेन क्रैश में निधन हो गया। इस घटना से महाराष्ट्र के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर है। घटना के वक्त वह मुंबई से बारामती के लिए उड़ान भरे थे। हालांकि, लैंडिंग के दौरान प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस दर्दनाक हादसे में डिप्टी सीएम समेत कुल 5 लोग की मौत हो गई। मरने वालों में अजित पवार के अलावा दो क्रू मेंबर और दो अन्य शामिल हैं।

जैसे ही उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली, बारामती शहर में सन्नाटा पसर गया। अपने चहेते नेता की सलामती की चिंता में बारामती के नागरिकों का बुरा हाल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए शहर के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। केवल शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक बारामती की ओर रुख कर रहे हैं।

क्या था अजित पवार का पूरा नाम?

बारामती प्लेन क्रैश के बाद हर तरफ अजित पवार की चर्चा है, उनके राजनीतिक सफर से लेकर व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में कुछ लोग यह भी जानना चाहते हैं कि डिप्टी सीएम का पूरा नाम क्या था? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो, ये आर्टिकल बिलकुल आपके लिए ही हैं। अजित पवार का पूरा नाम 'अजित अनंतराव पवार' था। हालांकि, वह अपने नाम अजित पवार से ही जाने जाते थे। इसके अलावा वह 'दादा' के नाम से भी काफी लोकप्रिय थे।

22 जुलाई 1959 को हुआ था जन्म

अजित पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को अहमदनगर जिले के देवलाली प्रवर में हुआ था। वे आशाताई पवार और अनंतराव पवार के बेटे थे, जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के चार बार के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार के भतीजे थे। उन्होंने देवलाली प्रवर में स्कूल की पढ़ाई की, लेकिन अपने पिता की मृत्यु के बाद परिवार की मदद करने के लिए उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया। उनका विवाह सुनेत्रा पवार से हुआ था, जिनसे उनके दो बेटे जय और पार्थ पवार हुए।

आपको बता दें कि अजित पवार बुधवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से अपने गृह नगर बारामती के लिए जा रहे थे। जहां पर उन्हें चार जनसभाओं को संबोधित करना था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। रनवे पर लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया और महाराष्ट्र की सियासत का ‘अजित’ सदा के लिए अलविदा कह गया।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें