'वो BJP छोड़ने वाले थे और आज...', अजित पवार की मौत पर ममता के दावे से मचा हड़कंप, कर दी 'सुप्रीम' जांच की मांग

Mamata Banerjee on Ajit Pawar Death: पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत पर एक ऐसा दावा किया जिसने सियासी हलकों में खलबली मचा दी है।
mamata banerjee stirs storm over ajit pawar plane crash and death demands supreme investigation
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Published on
Updated on

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी चीफ अजित पवार की बुधवार सुबह प्लेन क्रैश में मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि समूचा मुल्क स्तब्ध है। तकरीबन सभी पार्टियों के दिग्गज नेता उनके निधन पर शोक प्रकट कर रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक ऐसा दावा किया जिसने सियासी हलकों में खलबली मचा दी है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हादसे के पीछे गहरी साजिश की आशंका जताई है। एक बयान में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, जो बेहद ही चौंकाने वाला था। मैं पूरी तरह से स्तब्ध हूं।

'वो भाजपा छोड़ने वाले थे और...'

इस बयान के साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि देश के नागरिकों के लिए किसी भी तरह की रक्षा और सुरक्षा के प्रबंध नहीं है, यहां तक कि राजनेताओं के लिए भी नहीं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें विपक्षी नेताओं के भाग्य का पता नहीं है। दो दिन पहले मुझे पता चला था कि किसी दूसरी पार्टी के किसी व्यक्ति ने बयान दिया था कि पवार भाजपा छोड़ने वाले थे और आज यह हो गया।

SC की निगरानी में जांच की मांग

ममता ने आगे कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में सही जांच की मांग करती हूं। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है, किसी और एजेंसी पर नहीं। क्योंकि सभी एजेंसियां ​​पूरी तरह से बिक चुकी हैं। यह सच में बहुत बड़ा नुकसान है। आज वह विपक्ष में थे, लेकिन कल वह अपनी पार्टी के असली रास्ते पर लौटने वाले थे।

इन नेताओं ने भी जताई आशंका

ममता बनर्जी के अलावा अन्य कई नेताओं ने इस हादसे के पीछे साजिश की आशंका जताई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने भी इस हादसे की गहन जांच की मांग की है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता नितिन राहुथ ने भी घटना के पीछे गहरी साजिश की आशंका जताते हुए जांच की मांग दोहराई है।

आपको बता दें कि अजित पवार बुधवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से अपने गृह नगर बारामती के लिए जा रहे थे। जहां पर उन्हें चार जनसभाओं को संबोधित करना था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। लेकिन रनवे पर लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया और महाराष्ट्र की सियासत का 'अजित' सदा के लिए अलविदा कह गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com