औंध-खड़की रोड फ्लाईओवर (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

औंध-खड़की रोड ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर या अंडरपास के लिए पीडब्ल्यूडी का सर्वे शुरू

Pune Traffic News Update: पुणे के औंध रोड से खड़की रोड के बीच लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए फ्लाईओवर या अंडरपास निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है।

अपूर्वा नायक

Aundh Khadki Road Flyover: औंध रोड से खड़की रोड के बीच रोजाना लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलने की संभावना है। सार्वजनिक बांधकाम विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस मार्ग पर फ्लाईओवर या अंडरपास निर्माण के लिए तकनीकी सर्वे और विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है। इस पहल से क्षेत्र में हजारों वाहन चालकों और यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

राजनीतिक पहल के बाद बढ़ी रफ्तार

इस परियोजना को आगे बढ़ाने में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता सुनील माने की पहल अहम मानी जा रही है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधीक्षक अभियंता भरतकुमार बाविस्कर से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। माने के अनुसार, इस मुद्दे को पहले ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने रखा जा चुका है और राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव भेजे जाने पर केंद्र से मंजूरी और निधि मिलने की संभावना है।

संकरा मार्ग बना परेशानी की वजह

औंध रोड-खड़की स्टेशन मार्ग पर भारी यातायात दबाव रहता है। खड़की पुलिस स्टेशन के पीछे स्थित ब्रिटिश कालीन रेलवे ब्रिज के नीचे का रास्ता संकरा होने और बारिश के समय जलजमाव की समस्या के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है। इससे दैनिक यात्रियों को काफी समय और ईंधन की बर्बादी का सामना करना पड़ता है।

हजारों यात्रियों को होगा फायदा

औंध, बोपोडी, चिखलवाडी और सांगवी क्षेत्रों से पुणे शहर, खड़की, येरवडा और नगर रोड की ओर जाने वाले हजारों वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने जल्द ही स्थल निरीक्षण कर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का भरोसा दिया है। यदि परियोजना को मंजूरी मिलती है, तो आने वाले समय में इस मार्ग की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार संभव है और नागरिकों को सुगम आवागमन का लाभ मिल सकेगा।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन