

HIGHLIGHTS
PM मोदी ने दिवाली की बधाई दी
LoC पर दिवाली मना सकते हैं PM मोदी
पुंछ में उनका संभावित दौरे का अनुमान
PM Modi Diwali Celebfration With Soldiers: पीएम मोदी ने सोशल मीडिया 'X' पर सुबह-सुबह देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि इस वक्त देशभर में दिवाली की धूम है। इसी क्रम में अयोध्या के 56 वघाटों पर 30 लाख दीये लगाकर जशअन मनाया गया।
मौके पर 2100 ड्रोन शो से रामायण का भी मंचन हुआ। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री मौजूद थे। उधर, दिवाली की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जवानों के बीच पहुंचे।
देशभर में दिवाली मनाई जा रही है। इसी क्रम में पीएम मोदी जवानों के संग हर साल दिवाली मनाते हैं। उनकी ये परंपरा साल 2014 से लगातार चली आ रही है। साल 2014 में उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन बेस कैंप से इसकी शुरुआत की थी।
इसके बाद 2015 में अमृतसर के पास पंजाब सेक्टर, 2016 में हिमाचल प्रदेश में चीन सीमा के पास सुमदोह, 2017 में जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर और 2018 में उत्तराखंड के हर्षिल में जवानों संग दिवाली मनाई थी।
वहीं प्रधानमंत्री ने 2019 में नियंत्रण रेखा (LoC) पर स्थित राजौरी, 2020 में राजस्थान के जैसलमेर स्थित लोंगेवाला, वहीं 2021 में जम्मू-कश्मीर के नौशेरा, 2022 में कारगिल, 2023 में हिमाचल प्रदेश के लेप्चा, 2024 में गुजरात के कच्छ स्थित सिर क्रीक और 2025 में गोवा-कारवार तट पर स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत पर नौसेना जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम सुबह-सुबह पोस्टर शेयर किया और दिवाली की बधाई दी। दीवाली की पोस्ट शेयर कर कहा कि देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।
बता दें कि इससे पहले कल 7 नवंबर को उन्होंने एक 50 सेकंड का वीडियो भी साझा किया था। पारंपरिक परिधान और माथे पर तिलक लगाए पीएम मोदी ने कहा था कि दीपोत्सव का ये पावन त्योहार अंधेरे के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है।
उन्होंने प्रार्थना की थी कि दिवाली और आने वाले दिन सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं। इस दौरान उन्होंने ये भी घोषणा की है कि इस बार की दिवाली भी वो जवानों संग मनाएंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी इस बार दीवाली पर जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिला पुंछ के दौरे पर जा सकते हैं। हालांकि, उनके संभावित दौरे को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ऐसा इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है क्योंकि पीएम मोदी का सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ दीवाली मनाने का सिलसिला बहुत पुराना है। साल 2014 में उन्होंने सियाचिन में जवानों के साथ दीवाली मनाई थी। इस बार पुंछ में उनका संभावित दौरे का अनुमान लगाया जा रहा है।