शरद पवार के साथ पीएम मोदी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

85 साल के हुए शरद पवार, PM मोदी-CM फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

Sharad Pawar Birthday: महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता शरद पवार को 85वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी, फडणवीस, शिंदे सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। पवार को विभिन्न दलों के नेता बधाई दे रहे हैं।

आकाश मसने

PM Narendra Modi Wished Sharad Pawar On His Birthday: देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक, राज्यसभा सदस्य शरद पवार ने शुक्रवार को अपना 85वां जन्मदिन मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स' पर पोस्ट कर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को उनके 85वें जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में राज्यसभा सदस्य पवार के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

शरद पवार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और विभिन्न सरकारों में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह विभिन्न दलों से अपने संबंधों के लिए भी जाने जाते हैं। मोदी और पवार के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। प्रधानमंत्री अक्सर याद करते हैं कि कैसे पवार ने गुजरात में राजनीति के शुरुआती दिनों में उनकी मदद की थी।

जन्मदिन से पहले भोज में दिग्गज नेता हुए शामिल

बुधवार को शरद पवार के आवास पर जन्मदिन से पहले एक भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न दलों के नेता और कई कारोबारी नेता एकत्रित हुए थे। इस भोज में राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला सहित विभिन्न दलों के नेता और गौतम अदाणी सहित कई कारोबारी नेता शामिल थे।

महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम ने दी शुभकामनाएं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दिग्गज नेता पवार को उनके 85वें जन्मदिन पर बधाई दी। फडणवीस ने ‘एक्स' पर पोस्ट करते हुए उनके दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पवार को फोन करके शुभकामनाएं दीं। शिंदे ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना व्यक्त की। उन्होंने यह उम्मीद जताई कि पवार का मार्गदर्शन सभी के लिए लाभकारी बना रहे। शिंदे ने सार्वजनिक जीवन में उनके कई दशकों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए पवार के ‘‘सौ वर्ष पूरे करने'' की भी कामना की। शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने भी ‘एक्स' पर पोस्ट कर पवार को उनके जन्मदिन की बधाई दी।

शरद पवार ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

जन्मदिन के अवसर पर शरद पवार सुबह से ही यहां वाईबी चव्हाण सेंटर में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की, जो उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए वहां आए थे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें