सुप्रिया सुले (फोटो. सोशल मीडिया)  
मुंबई

सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला: UPSC का पेपर सुरक्षित, फिर NEET बार-बार कैसे हो जाता है लीक?

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर सांसद सुप्रिया सुले ने केंद्र से सवाल किया और JPC जांच मांगी। वहीं उद्धव ठाकरे ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई की आलोचना की।

रूपम सिंह

NEET Paper Leak Row Supriya Sule Questions Centre UPSC NEET Comparison: नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजनीतिक विवाद फिर तेज हो गया है। राकां शरदचंद्र पवार पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि जब यूपीएससी की परीक्षा का पेपर लीक नहीं होता, तो नीट (एनईईटी) का पेपर बार-बार कैसे लीक हो जाता है।

उन्होंने मामले की पारदर्शी जांच और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की। मुंबई में लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की जयंती पर मीडिया से बातचीत में सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि नीट पेपर लीक की जांच के लिए एसआईटी, सर्वदलीय बैठक या संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बनाई जानी चाहिए।

शिक्षा के व्यवसायीकरण पर चिंता

सुले ने कहा कि कई कोचिंग संस्थान बड़े कारोबारी समूह बन चुके हैं और उनका शेयर बाजार में प्रवेश चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का बढ़ता व्यवसायीकरण रोकने और संसद में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर चर्चा करने की जरूरत है। उन्होंने परीक्षा सुधार विधेयक पर भी असंतोष जताते हुए कहा कि केवल सजा का प्रावधान काफी नहीं है। सरकार को पेपर लीक की मूल वजह खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

शिवसेना यूबीटी के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। छात्रों के खिलाफ पुलिस एक्शन को अमानवीय बताते हुए उन्होंने कहा कि आंसू गैस छोड़ी गई, लाठियां बरसाई गईं।

ठाकरे ने स्पष्ट किया कि छात्र केवल शिक्षा प्रणाली में सुधार चाहते थे। सरकार को पहले दिन ही छात्रों से शांति से बात करनी चाहिए थी। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को छात्रों और उनके परिवारों से माफी मांगनी चाहिए।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM