मुंबई लोकल की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

13 सितंबर को मुंबई में मेगा ब्लॉक! ठाणे-कल्याण और ट्रांस-हार्बर लाइन पर लोकल सेवाएं होंगी प्रभावित

Central Railway Mega Block News: मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में 13 सितंबर को ठाणे-कल्याण और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 5 घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। यात्रा से पहले देखें प्रभावित लोकल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Mumbai Local Mega Block: मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में रविवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 13 सितंबर को उपनगरीय रेल मार्गों पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।

इसका असर मेन लाइन और ट्रांस-हार्बर लाइन की लोकल सेवाओं पर पड़ेगा। यात्रियों को सफर की योजना बनाते समय ब्लॉक की समय-सारिणी का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

मेन लाइन पर 5 घंटे का ब्लॉक

ठाणे और कल्याण के बीच अप और डाउन धीमी लाइन पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान मुलुंड से सुबह 10:43 बजे से दोपहर 3:53 बजे तक कल्याण की ओर जाने वाली डाउन धीमी और अर्ध-तेज लोकल को डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये ट्रेनें ठाणे, कलवा, मुंब्रा, दिवा और डोंबिवली स्टेशनों पर रुकेंगी और अपने गंतव्य तक करीब 10 मिनट की देरी से पहुंचेंगी।

इसी तरह कल्याण से सुबह 10:36 बजे से दोपहर 3:51 बजे तक रवाना होने वाली अप धीमी और अर्ध-तेज लोकल को कल्याण से मुलुंड के बीच अप फास्ट लाइन पर चलाया जाएगा। ये ट्रेनें डोंबिवली, दिवा, मुंब्रा, कलवा और ठाणे में ठहरेंगी।

मुलुंड के बाद इन्हें फिर धीमी लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। इन सेवाओं के गंतव्य तक पहुंचने में करीब 10 मिनट की देरी होगी। सीएसएमटी से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच चलने वाली अथवा वहां पहुंचने वाली सभी अप और डाउन धीमी लोकल भी लगभग 10 मिनट देरी से चलेंगी।

ट्रांस-हार्बर सेवाएं रहेंगी बंद

ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच अप-डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन पर सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ठाणे स्टेशन से वाशी, नेरुल और पनवेल तथा इन स्टेशनों से ठाणे के बीच लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी।

हालांकि बेलापुर-उरण लाइन की ट्रेनें रविवार के समय-सारिणी के अनुसार चलेंगी। मध्य रेलवे ने कहा कि बुनियादी ढांचे की देखभाल और यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह ब्लॉक आवश्यक है। रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें