लंदन में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के ऐतिहासिक निवास पहुंचे एकनाथ शिंदे, महामानव को दी श्रद्धांजलि

Eknath Shinde London Visit: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान लंदन स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के ऐतिहासिक निवास का दौरा किया। उन्होंने बाबासाहेब को नमन किया।
eknath shinde visits dr babasaheb ambedkar historic residence in london
लंडन में आंबेडकर निवास एकनाथ शिंदे(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Eknath Shinde Visits dr Babasaheb Ambedkar Historic Residence: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस समय ब्रिटेन के दौरे पर हैं। लंदन में उन्हें हाउस ऑफ लॉर्ड्स में ‘कॉमनवेल्थ पब्लिक लीडरशिप रिकग्निशन’ सहित 3 अंतरराष्ट्रीय सम्मान दिया गया है।

इस दौरान शिंदे ने लंदन में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के ऐतिहासिक निवास का दौरा कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

संघर्ष की प्रेरणाभूमि

डीसीएम शिंदे ने इस ऐतिहासिक स्थल को सामाजिक न्याय और समानता के संघर्ष की प्रेरणाभूमि बताते हुए बाबासाहेब के योगदान को याद किया। इस दौरे की जानकारी उनके आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी साझा की गई है।

उन्होंने महाराष्ट्र राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों का उल्लेख किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम के साथ सांसद मिलिंद देवड़ा, टीएमसी के पूर्व अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी, ओएसडी प्रभाकर काले, संदीप शिंदे सहित कई गणमान्य ने डॉ बाबासाहेब को नमन किया।

eknath shinde visits dr babasaheb ambedkar historic residence in london
दिव्यांग अधिकार और कल्याण! महाराष्ट्र में गांव-वार्ड स्तर पर UDID प्रमाणपत्र वितरण अभियान की तैयारी

बाबासाहेब का स्मारक

डॉ. आंबेडकर ने 1920 के दशक में लंदन में अध्ययन के दौरान इस आवास में समय बिताया था। महाराष्ट्र सरकार ने इस ऐतिहासिक मकान को अधिग्रहित कर इसे स्मारक के रूप में विकसित किया है, जिससे बाबासाहेब के जीवन, शिक्षा और विचारों से जुड़ी स्मृतियों को संरक्षित किया जा सके।

डॉ. आंबेडकर के लंदन स्थित आवास का दौरा एकनाथ शिंदे के ब्रिटेन प्रवास का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक स्थल पर पहुंचकर उन्होंने सामाजिक समानता, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए बाबासाहेब के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

eknath shinde visits dr babasaheb ambedkar historic residence in london
गणेशोत्सव 2026: कोंकण यात्रियों के लिए बड़ी राहत, रेलवे चलाएगी 386 गणपति विशेष ट्रेनें, पढ़ें पूरा शेड्यूल

महापुरुषों के विचारों का सम्मान

एकनाथ शिंदे का यह दौरा केवल एक औपचारिक यात्रा नहीं, बल्कि महान विचारों और सिद्धांतों के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक ऐतिहासिक अवसर है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के निवास पर नमन करना यह दर्शाता है कि सच्ची नेतृत्व क्षमता और सफलता का मूल आधार अपने आदर्शों से जुड़े रहने में है।

यह यात्रा संदेश देती है कि इंसान चाहे सफलता के किसी भी शिखर पर पहुंच जाए या वैश्विक मंच पर सम्मानित हो, उसे अपने आदर्शों, सांस्कृतिक जड़ों और महापुरुषों के दिखाए सामाजिक न्याय व समानता के मार्ग को कभी नहीं भूलना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com