पार्थ पवार, नितिन नबीन और तुकाराम मुंढे (सोर्स: एआई फोटो)
मुंबई

Maharashtra Top 10 News: मुंबई में नितिन नबीन से लेकर तुकाराम मुंढे के खुलासे तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: नितिन नबीन के मुंबई दौरे से लेकर आईएएस तुकाराम मुंढे के खुलासे, मनोज जरांगे की बिगड़ी तबीयत और दिशा सालियान केस में सीबीआई जांच तक, पढ़ें राज्य के मुख्य अपडेट्स।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 News Update: महाराष्ट्र में भक्ति और राजनीति के संगम से लेकर प्रशासनिक व सामाजिक हलचलों तक कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुंबई पहुंचकर लालबागचा राजा के दर्शन किए, वहीं IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे ने अस्पतालों में मेडिकल सामग्री पर भारी मार्जिन वसूली का बड़ा खुलासा किया है।

मराठा आरक्षण को लेकर मुंबई कूच कर रहे मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ने से चिंता बढ़ी है। इसके अलावा, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मीरा रोड के बुजुर्ग का 15 साल पुराना भूमि विवाद सुलझा, और सीबीआई की जांबाज अधिकारी सीमा पाहुजा को दिशा सालियान मौत मामले की जांच की कमान सौंपी गई है।

मुंबई पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन

लालबागचा राजा के दर्शन करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, CM देवेंद्र फडणवीस व अन्य

गणेशोत्सव के पावन पर्व पर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भक्ति और राजनीति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने मुंबई प्रवास के दौरान आस्था के रंग में रंगे नजर आए। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार महाराष्ट्र पहुंचे नितिन नबीन ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र लालबागचा राजा और प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

अस्पतालों की बिलिंग पर तुकाराम मुंढे का खुलासा, मेडिकल सामान पर भारी मार्जिन का दावा

तुकाराम मुंढे

महाराष्ट्र FDA के प्रमुख और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे ने अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली मेडिकल सामग्री पर मनमाने ढंग से तय किए जा रहे MRP और ट्रेड प्राइस के बीच भारी अंतर को उजागर किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाज के दौरान मरीज बिना वास्तविक लागत जाने उत्पादों पर सैकड़ों से लेकर हजारों प्रतिशत तक अधिक कीमत चुकाने पर मजबूर हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

मुंबई कूच पर निकले मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ी, अनशन से शरीर में पानी की भारी कमी

मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ी

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई कूच पर निकले मनोज जरांगे की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। लंबे समय से भूख हड़ताल करने और लंबी यात्रा ने उनकी मुश्किल बढ़ा दी है। पेट और पैरों में तेज जलन के साथ उनके शरीर में पानी की भारी कमी पाई गई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

PM मोदी से मिले बचपन के दोस्त, तो 15 साल पुराना भूमि विवाद चुटकियों में हल

PM मोदी से मुलाकात करते उसके बचपन के दोस्त असगर अली वोरा

सत्ता की ताकत और सरकारी तंत्र के चक्कर में अगर कोई आम नागरिक 15 साल तक न्याय के लिए भटकता रहे, तो उसकी उम्मीदें अक्सर टूट जाती हैं। लेकिन जब मामला सीधे देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच जाए, तो सालों से उलझी फाइलें भी रातों-रात सरकने लगती हैं। मुंबई के पास मीरा रोड इलाके में रहने वाले 81 वर्षीय बुजुर्ग असगर अली वोरा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक मुलाकात ने उनके जीवन की सबसे बड़ी परेशानी का अंत कर दिया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

कौन हैं गोल्ड मेडलिस्ट ऑफिसर सीमा पाहुजा संभालेंगी दिशा सालियान मौत मामले के जांच की कमान

दिशा सालियान व CBI ऑफिसर सीमा पाहुजा

बॉलीवुड अभिनेता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध मौत का मामला एक बार फिर महाराष्ट्र के साथ-साथ देश भर में सुर्खियों में आ गया है। इसी बीच इस केस से जुड़ा सबसे बड़ा अपडेट यह सामने आया है। देश के कई बेहद संवेदनशील और चर्चित मामलों की गुत्थी सुलझाने वाली सीबीआई की वरिष्ठ और जांबाज अधिकारी सीमा पाहुजा को इस जांच की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

बारामती में 40 स्कूली छात्रों से भरी बस का भीषण हादसा

बारामती के सुपे घाट में पलटी बस

महाराष्ट्र के पुणे जिले बारामती से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। सुबह-सुबह 40 स्कूली छात्रों को लेकर जा रही एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। हासदे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 4 से 5 विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि अन्य बच्चे हादसे के झटके से सदमे में हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

स्कूल ठीक करो के बाद अभिजीत दीपके ने शुरू किया आदिवासी स्कूल ठीक करो अभियान

अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके ने 'स्कूल ठीक करो' अभियान की सफलता के बाद एक नए राष्ट्रव्यापी अभियान का ऐलान किया है। महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपके ने 'आदिवासी स्कूल ठीक करो' अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

छगन भुजबल का बड़ा खुलासा, बोले- मंत्री मनोज जरांगे से नाराज हैं

छगन भुजबल और मनोज जरांगे

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई कूच कर रहे आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटील को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल ने हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक के भीतर की एक बेहद चौंकाने वाली इनसाइड स्टोरी का खुलासा किया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

मराठवाड़ा के विकास पर उद्धव ठाकरे की सरकार को ललकार, 17 सितंबर को प्रदर्शन

उद्धव ठाकरे मराठवाड़ा आंदोलन

मराठवाड़ा के विकास, लंबित निधि, पानी और रोजगार के सवालों को लेकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। ‘मराठवाड़ा का विकास तुमसे ना हो पाएगा’ अभियान के तहत आठों जिलों में चलाए गए जनआंदोलन का समापन 17 सितंबर को मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस पर छत्रपति संभाजीनगर में होगा।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

त्र्यंबकेश्वर से दर्शन कर लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मुंबई-नासिक महामार्ग पर 4 सदस्यों की मौत

मुंबई-नाशिक महामार्ग अपघात स्थळ आणि अपघातग्रस्त वाहन

मुंबई-नासिक महामार्ग पर ठाणे जिले के शहापुर तहसील स्थित अटगांव के पास एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है। नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर से देवदर्शन करके मुंबई लौट रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM

क्या है झीरम घाटी हत्याकांड? 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ