स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

Anantapur School Girl Attack: आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर दसवीं की छात्रा पर चेनसॉ से हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे अनंतपुर के जंगल में घेरकर गोली मारी।
Andhra Pradesh School Chainsaw Attack
स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटरSource-- Screen Capture/Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अनंतपुर के स्कूल में 15 वर्षीय छात्रा पर चेनसॉ से जानलेवा हमला किया गया था।

  • पुलिस ने फरार आरोपी हेमंत उर्फ डुम्मू को आत्मकुर के जंगल में मुठभेड़ के दौरान गोली मारी।

  • गंभीर रूप से घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Andhra Pradesh School Chainsaw Attack: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में दसवीं की छात्रा पर आरी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को रविवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय हेमंत उर्फ डुम्मू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को स्कूल में छात्रा पर हमला करने के बाद वह फरार हो गया था। रविवार को पुलिस ने उसे आत्मकुर के जंगल में घेर लिया। इस दौरान भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने छह राउंड फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल आरोपी को हिरासत में लेकर अनंतपुर सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

गणित की क्लास के दौरान छात्रा पर किया हमला

घटना शनिवार, 31 अक्टूबर को सुबह करीब 10:30 बजे आंध्र प्रदेश के राप्टाडु जिला परिषद हाई स्कूल में हुई। उस समय दसवीं कक्षा में गणित की पढ़ाई चल रही थी। आरोप है कि हेमंत चेनसॉ लेकर कक्षा में घुसा और आगे की बेंच पर बैठी 15 वर्षीय छात्रा मुदागा गोपिका पर हमला कर दिया।

हमले में गोपिका के चेहरे, सिर, गर्दन, पीठ और पेट पर गंभीर चोटें आईं। उसकी खोपड़ी और पसलियों में फ्रैक्चर होने के साथ दाहिने हाथ को भी गंभीर नुकसान पहुंचा। हमले के दौरान कक्षा में मौजूद एक अन्य छात्रा लक्ष्मी ने गोपिका को बचाने की कोशिश की। इस दौरान उसके पैरों में भी गहरे घाव आए।

Andhra Pradesh School Chainsaw Attack
पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, 2 टीचर सस्पेंड; स्कूल प्रशासन पर FIR, परिवार ने शेयर किया VIDEO

छात्रा की अब कैसी है हालत?

घटना के बाद गोपिका को पहले अनंतपुर सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे ग्रीन कॉरिडोर के जरिए बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हड्डियों और प्लास्टिक सर्जरी से जुड़े ऑपरेशन किए। बाद में उसकी हालत स्थिर बताई गई और उसे पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU) में निगरानी में रखा गया। वहीं, घायल छात्रा लक्ष्मी का इलाज अनंतपुर में कराया गया।

एकतरफा प्यार में हमले का आरोप

शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी हेमंत पीड़िता का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है। कुछ रिपोर्टों में उसे छात्रा का मामा बताया गया है। पुलिस को आशंका है कि वह छात्रा को परेशान करता था और उसके प्रस्ताव ठुकराने से नाराज था। बताया जा रहा है कि छात्रा ने उसे अपने माता-पिता को इसकी जानकारी देने की चेतावनी भी दी थी।

Andhra Pradesh School Chainsaw Attack
आंध्र प्रदेश: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर 10वीं की छात्रा पर मशीन से जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने कथित तौर पर स्कूल की रेकी की थी और हाल ही में चेनसॉ खरीदी थी। पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़ी धाराओं और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने क्या कहा?

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख और नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे बर्बर हमला बताते हुए पीड़िता को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह छात्रा के स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं और पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।