Deleted Voter List Ramleela Maidan Railly: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर जवाबदेही की मांग उठाई। इस दौरान कथित तौर पर करीब 1 किलोमीटर लंबी डिलीटेड वोटर लिस्ट प्रदर्शित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ता कर्नाटक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से हटाए गए नामों की सूची लेकर पहुंचे। दावा किया गया कि राज्य में करीब 90 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हटाए गए नामों में कई ऐसे लोगों के भी नाम शामिल हैं, जो जीवित हैं। INDIA गठबंधन ने इस मामले को उठाते हुए मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए और जवाबदेही तय करने की मांग की। देखें वीडियो