मनोज जरांगे, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे (सोर्स: एआई फोटो)
महाराष्ट्र

Maharashtra Top 10 News: ऑडियो क्लिप पर SIT गठन से थुम्मीदिहेट्टी बैराज विवाद तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: 500 करोड़ के ऑडियो क्लिप मामले में SIT गठन, पुणे लाइब्रेरी विवाद, थुम्मीदिहेट्टी बैराज विवाद को लेकर सीएम फडणवीस और रेवंत रेड्डी की मीटिंग और अन्य 10 बड़ी खबरें पढ़ें।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र की राजनीति और समसामयिक परिदृश्य में आज कई बड़ी और चौंकाने वाली घटनाएं चर्चा का केंद्र रहीं। मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़े 500 करोड़ रुपये के कथित लेन-देन और वायरल ऑडियो क्लिप मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर मुंबई पुलिस द्वारा SIT का गठन किए जाने से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

इसके अलावा, पुणे की एक लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब को लेकर उपजा विवाद, तेलंगाना के साथ थुम्मीदिहेट्टी बैराज पर बनी नई रणनीति, और मुंबई के लिए 25 वर्षीय जल प्रबंधन योजना जैसी कई अहम खबरें राज्यभर में सुर्खियों में छाई हुई हैं। आइए जानते हैं महाराष्ट्र की ऐसी ही 10 बड़ी और अहम खबरें विस्तार से।

500 करोड़ रुपये के ऑडियो क्लिप मामले में SIT का गठन, CM फडणवीस के निर्देश पर मुंबई पुलिस की कार्रवाई

मनोज जरांगे, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल लाने वाले मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल से जुड़े कथित 500 करोड़ रुपये के लेन-देन और विवादित ऑडियो क्लिप मामले में मुंबई पुलिस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कड़े निर्देशों पर अमल करते हुए SIT का गठन किया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

पुणे IISER लाइब्रेरी में मिली दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की किताब, विवाद के बाद इंस्टीट्यूट ने हटाई

पुणे में लाइब्रेरी में उमर खालिद की बुक का डिस्प्ले

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित केंद्र सरकार के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ IISER से एक बड़ा विवाद सामने आया है। संस्थान की श्रीनिवास रामानुजन लाइब्रेरी में दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की Ph.D रिसर्च पर आधारित किताब को शामिल किया गया था। इसे लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न वर्गों ने कड़ी आपत्ति जताई विरोध किया। बढ़ते विवाद और विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने इस किताब को लाइब्रेरी से वापस ले लिया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

सहेली का इंतजार कर रही थी युवती, तभी पहुंचा आरोपी, पुणे में छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तारी

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

महाराष्ट्र के पुणे में एक 18 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है। सोमवार को पुलिस ने बताया कि पुणे के कटराज इलाके में 18 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ करने और उसे उठाने की कोशिश करने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। युवती के शोर मचाने पर वहां इकट्ठा हुए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

भीमाशंकर जंगलों की कटाई पर विजय वडेट्टीवार का हमला, कहा- गुजरात के उद्यमियों को पहुंचाया जा रहा फायदा

विजय वडेट्टीवार, भीमाशंकर जंगल

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने सोमवार को राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि गुजरात के उद्यमियों को फायदा पहुंचाने के लिए रायगढ़ जिले के भीमाशंकर क्षेत्र में एक बिजली परियोजना के लिए ''जंगलों को साफ'' किया जा रहा है, जबकि इसके लिए किसी वैकल्पिक बंजर भूमि पर विचार किया जा सकता था।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

Nashik Simhastha Kumbh: एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान, सूखा प्रभावित किसानों की बेटियों की शादी कराएगी शिवसेना

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को नासिक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने त्र्यंबकेश्वर स्थित ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए और आयोजित संत सम्मेलन में साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

महाराष्ट्र सरकार ने HC में मोदी सरकार को दी चुनौती, कांग्रेस ने पूछा- क्या फडणवीस दिल्ली को दे रहे कोई संदेश?

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, इनसेट- PM नरेंद्र मोदी और CM देवेन्द्र फडनवीस

महाराष्ट्र सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा से जुड़े केंद्र सरकार के कई नियमों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाए जाने के बाद देश की सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सवाल उठाया कि क्या महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस कानूनी कदम के जरिए नई दिल्ली स्थित सत्ता प्रतिष्ठान को कोई महीन संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं?

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

संजय राउत ने अमित शाह को लिखा पत्र, मनोज जरांगे-एकनाथ शिंदे 500 करोड़ डील विवाद पर ED जांच की मांग

संजय राउत ने अमित शाह को लिखा पत्र

संजय राउत ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल से जुड़ी 500 करोड़ रुपए के कथित लेनदेन और वायरल ऑडियो क्लिप मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। संजय राउत ने ED से जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के अंतर्गत आता है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों पर 5 नवंबर को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट, महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग, देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र में चल रहे SIR यानी मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हुई कथित अनियमितताओं और लाखों लोगों के नाम कटने के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। शीर्ष अदालत ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 5 नवंबर को तय की गई है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए महाराष्ट्र सरकार की बड़ी पहल, तैयार होगी 25 वर्षों की जल प्रबंधन योजना

कैबिनेट मीटिंग

भारत के प्रमुख आर्थिक केंद्र मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक जल स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। सरकार ने MMR के लिए एक व्यापक 25 वर्षीय जल प्रबंधन योजना का मसौदा तैयार करने हेतु एक उच्च स्तरीय अध्ययन समूह का गठन किया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

थुम्मीदिहेट्टी बैराज विवाद: CM फडणवीस से मिले रेवंत रेड्डी, तेलंगाना की मांग पर महाराष्ट्र बनाएगा अध्ययन समिति

रेवंथ रेड्डी और देवेंद्र फडणवीस

मुंबई स्थित सह्याद्री अतिथिगृह में तेलंगाना की थुम्मीदिहेट्टी जल संसाधन परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी अपने-अपने उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ शामिल हुए।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द

थुम्मीदिहेट्टी बैराज विवाद: CM फडणवीस से मिले रेवंत रेड्डी, तेलंगाना की मांग पर महाराष्ट्र बनाएगा अध्ययन समिति

100 करोड़ के घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व शिक्षामंत्री अनबिल पोय्यामोझी गिरफ्तार, DMK ने लगाया गंभीर आरोप

बिना पुख्ता सबूत के 6 साल जेल में रहा शख्स, सुप्रीम कोर्ट ने बताया न्याय का मजाक; UP सरकार देगी मुआवजा