UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द

UP MLC Chunav: यूपी विधान परिषद के आगरा मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी लापरवाही पर आयोग ने 6 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। तीन मतदान केंद्रों पर वोटिंग रद्द कर दी गई है।
Election Commission of India
निर्वाचन आयोग Source- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • आगरा मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में लापरवाही पर छह अधिकारियों के निलंबन का आदेश।

  • मतदान केंद्र संख्या 20, 21 और 26 पर शुक्रवार को हुआ मतदान निरस्त।

  • पांच अन्य मतदान अधिकारियों और 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश।

Election Commission on UP MLC Chunav: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में लापरवाही बरतने पर चुनाव आयोग ने छह अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। आगरा मंडल आयुक्त की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है। आयोग ने मतदान केंद्र संख्या 20, 21 और 26 पर शुक्रवार को हुए मतदान को निरस्त घोषित कर दिया है।

आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निलंबित किए गए छह अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र जारी करने और जांच के लिए उसका मसौदा 10 दिनों के भीतर आयोग को भेजने का निर्देश दिया है। इसके अलावा मतदान केंद्र संख्या 21 और 26 पर तैनात पांच अन्य मतदान अधिकारियों और 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने को कहा गया है।

इन छह अधिकारियों पर गिरी गाज

चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार, मतदान केंद्र संख्या 21 और 26 पर तैनात छह अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इनमें ओपी चक, निरीक्षक हरिशरण सिंह, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, विशाल राठौर, निरीक्षक पुरुषोत्तम पाल और उपनिरीक्षक सुमित त्यागी शामिल हैं।

Election Commission of India
महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों पर 5 नवंबर को सुनवाई

आयोग ने कहा कि मतदान केंद्रों के आसपास उचित निगरानी और नियंत्रण बनाए रखने में विफलता गंभीर लापरवाही है। ऐसी स्थिति को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

16 पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई

निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्र संख्या 21 और 26 पर तैनात पांच अन्य मतदान अधिकारियों के खिलाफ भी नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही पांच हेड कांस्टेबल और 11 कांस्टेबल समेत कुल 16 पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Election Commission of India
शुक्र है राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा, UP वोटर लिस्ट विवाद पर चुनाव आयोग ने दी सफाई, मचा बवाल

आयोग ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने और इसकी रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है।

तीन मतदान केंद्रों पर मतदान निरस्त

यह मामला उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के तहत आगरा मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में हुई वोटिंग से जुड़ा है। आगरा मंडल आयुक्त की रिपोर्ट में मतदान केंद्र संख्या 20, 21 और 26 पर दोबारा चुनाव कराने की बात कही गई थी।

इसके बाद निर्वाचन आयोग ने इन तीनों मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को हुए मतदान को निरस्त घोषित कर दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com