भीमाशंकर जंगलों की कटाई पर विजय वडेट्टीवार का हमला, कहा- गुजरात के उद्यमियों को पहुंचाया जा रहा फायदा

Bhimashankar Forest Project: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि गुजरात के उद्यमियों को फायदा के लिए भीमाशंकर में जंगल काटे जा रहे हैं। पर्यावरण और जैव विविधता को नुकसान का हवाला दिया।
Torrent Power Maharashtra
विजय वडेट्टीवार, भीमाशंकर जंगलसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • विजय वडेट्टीवार ने भीमाशंकर क्षेत्र में बिजली परियोजना के लिए जंगलों की कटाई का आरोप लगाया।

  • प्रस्तावित पंप्ड स्टोरेज परियोजना की क्षमता 3,000 मेगावाट बताई गई है।

  • वडेट्टीवार ने क्षतिपूर्ति के तौर पर 90,000 पेड़ लगाने की योजना पर सवाल उठाए और आंदोलन की चेतावनी दी।

  • टोरेंट पावर ने कहा है कि परियोजना भीमाशंकर वन्यजीव अभयारण्य से लगभग 16 किलोमीटर दूर है।

Torrent Power Maharashtra: महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने सोमवार को राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि गुजरात के उद्यमियों को फायदा पहुंचाने के लिए रायगढ़ जिले के भीमाशंकर क्षेत्र में एक बिजली परियोजना के लिए ''जंगलों को साफ'' किया जा रहा है, जबकि इसके लिए किसी वैकल्पिक बंजर भूमि पर विचार किया जा सकता था।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इस तरह से वन भूमि का विनाश जैव विविधता को नुकसान पहुंचाएगा और पारिस्थितिकी संतुलन बिगाड़ेगा। उन्होंने दावा किया, ''यह क्षेत्र उन वन्यजीवों का पर्यावास है, जिसमें भारतीय विशाल गिलहरी भी शामिल है।

इसे स्थानीय स्तर पर 'शेकरू' के नाम से जाना जाता है। यह क्षेत्र कई नदियों का उद्गम स्थल भी है। गुजरात के उद्यमियों को लाभ पहुंचाने वाली एक औद्योगिक परियोजना के लिए जंगल को साफ किया जा रहा है।

टोरेंट पावर ने पर्यावरणीय चिंताओं के खिलाफ

क्षतिपूर्ति के रूप में 90,000 पेड़ लगाने की सरकार की योजना पर सवाल उठाते हुए, कांग्रेस विधायक दल के नेता ने पूछा कि क्या नया वृक्षारोपण तुरंत पुराने जंगल और उसकी जैव विविधता की जगह ले सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रस्तावित पेड़ों की कटाई के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।

कंपनी 'टोरेंट पावर' ने पर्यावरणीय चिंताओं के खिलाफ अपनी प्रस्तावित 3,000 मेगावाट की पंप्ड स्टोरेज परियोजना का बचाव करते हुए कहा है कि यह भीमाशंकर वन्यजीव अभयारण्य से लगभग 16 KM दूर स्थित है और इसके अभयारण्य तथा उसके पारिस्थितिकीय तौर सभी हिस्से संवेदनशील क्षेत्र से बाहर हैं।

नांदेड़ में एक किसान की मौत की घटना पर वडेट्टीवार ने कहा कि इस घटना के लिए एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट जिम्मेदार थे, लेकिन पुलिस ने शुरुआत में इस मामले को दबाने की कोशिश की।

कांग्रेस कमेटी ने जनसमर्थन जुटाने के लिए पूरे राज्य में बैठकें

किसान चंद्रकांत शिंदे (40) ने कथित तौर पर एक निजी फाइनेंस कंपनी से 10,000 रुपये उधार लिये थे। वह शनिवार को कंपनी के कार्यालय के अंदर फांसी पर लटके पाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने हत्या, अपहरण और गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया।

दिल्ली के रामलीला मैदान में नवंबर में होने वाली कांग्रेस की 'देश बचाओ, वोट बचाओ' रैली के बारे में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस आंदोलन के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं और (पार्टी) जनसमर्थन जुटाने के लिए पूरे राज्य में बैठकें कर रही है।

भाजपा पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए यह आंदोलन महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में व्यापारियों के नाम पर इस रैली का विरोध करने का प्रयास किया जा रहा है।

Torrent Power Maharashtra
AI Small Business Growth: क्या AI छोटे कारोबारियों के लिए है तरक्की का नया साधन? जानिए इसके फायदे

वडेट्टीवार ने कहा कि BJP को आलोचना से पहले आत्मचिंतन करना चाहिए

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि कांग्रेस मतदाताओं के अधिकारों पर अपने रुख के समर्थन में सबूत पेश कर रही है। उन्होंने नागपुर में महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर होने वाले खर्च की भी आलोचना की।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी दीवारों की पुताई करने, नए पर्दे लगाने और अन्य सजावटी कामों पर भारी रकम खर्च की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणियों पर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि भाजपा नेताओं को विपक्ष की आलोचना करने से पहले अपने पुराने बयानों पर आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा नेताओं को पूर्व प्रधानमंत्रियों -जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी- के साथ-साथ सोनिया गांधी के बारे में उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियां याद हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com