MLA रोहित पवार, CM देवेन्द्र फडणवीस व अन्य (सोर्स: एआई)
महाराष्ट्र

Maharashtra Top 10 News: रोहित पवार की मांग से लेकर UWA इंडिया कैंपस का उद्घाटन तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: रोहित पवार की CM से चांदीवाल रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, 250 स्थायी मेडिकल ऑफिसर नियुक्त, नीलम गोर्हे की मांग, शिंदे का ठाकरे पर हमला समेत राज्य के मुख्य समाचार पढ़ें।

आलोक उमाकृष्ण

Maharashtra Top 10 News 18 September: आज की 10 बड़ी खबरों में रोहित पवार की CM फडणवीस से चांदीवाल रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग से लेकर एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर हमला, PM मोदी आरोपों पर ध्यान नहीं देते, हिंद साइकिल का राजा, छत्रपति संभाजीनगर में 3.70 करोड़ रूपएं की ठगी, CM फडणवीस द्वारा UWA इंडिया कैंपस का उद्घाटन तक प्रशासनिक अव्यवस्था और राजनीतिक बयानों तक कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए हैं।

University of Western Australia के पहले कैंपस का मुंबई में उद्घाटन, जानिए भारतीय छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा

UWA के मुंबई कैंपस का उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य

महाराष्ट्र को वैश्विक स्तर पर ज्ञान, नवाचार, तकनीक और प्रतिभा के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित 'ग्रुप ऑफ एट' विश्वविद्यालयों में शामिल युनिव्हर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (UWA) ने भारत में अपना पहला कैंपस मुंबई में शुरू किया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

50% डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे BMC क्लीनिकों को राहत, मुंबई में 250 नए मेडिकल ऑफिसर होंगे नियुक्त

बीएमसी

बीएमसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी ने मरीजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। एक तरफ मानसून के सीजन में अस्पतालों और क्लीनिकों में मरीजों की भीड़ लगी हुई तो दूसरी तरफ चिकित्स्कों की कमी ने माहौल को और बिगड़ दिया है। मनपा के अधीन आने वाले क्लीनिकों पर 50 फीसदी चिकित्सकों की कमी है। ये बेहद चौंकाने वाला आंकड़ा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

संभाजीनगर में कंपनी मालिक के नाम से आया मैसेज तो अकाउंटेंट ने भेज दिए 3.70 करोड़ रूपएं, फिर खुला ठगी का राज

छत्रपति संभाजीनगर में साईबर ठगी

कंपनी के मालिक के नाम से आए फर्जी WhatsApp संदेश पर भरोसा करना एक लेखापाल को भारी पड़ गया। व्हॉट्सऐप की प्रोफाइल तस्वीर में कंपनी संचालक की बेटी का फोटो लगा होने के कारण लेखापाल ने संदेश को सही मान लिया। इसके बाद जालसाजों के निर्देश पर लखनऊ और पटना स्थित बैंक खातों में कंपनी के 3 करोड़ 70 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिए गए।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

100 करोड़ वसूली कांड में क्या छिपा रही सरकार? रोहित पवार की फडणवीस से चांदीवाल रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

रोहित पवार व देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगे 100 करोड़ रुपये के कथित वसूली कांड का मामला गरमा गया है। विधायक रोहित पवार ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखकर बेहद अहम मांग उठाई है। रोहित पवार ने पत्र के जरिए चांदीवाल आयोग की 1,400 पन्नों की जांच रिपोर्ट को तुरंत सार्वजनिक करने का आग्रह किया है, ताकि इस पूरे मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

हिंद साइकिल का राजा: मिल संस्कृति की विरासत को 21 दिनों तक जीवंत रखता वर्ली का ऐतिहासिक गणेशोत्सव

हिंद साइकिल का राजा

वर्ली प्रभादेवी के हिंद साइकिल मार्ग पर स्थापित हिंद साइकिल का राजा मुंबई के पुराने, प्रसिद्ध और पारंपरिक सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों में गिना जाता है। वर्ष 1952 में हिंद साइकिल लिमिटेड के कर्मचारियों और स्थानीय मिल कामगारों ने मिलकर इस मंडल की शुरुआत की थी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

महिलाओं की सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र में अलग बजट, डॉ. नीलम गोर्हे ने सरकार के सामने रखी मांग

डॉ. नीलम गोर्हे

दिल्ली के स्वरूप नगर में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर शिवसेना नेता तथा महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य डॉ. नीलम गोर्हे ने समयबद्ध जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

सी.पी. राधाकृष्णन ने लालबागचा राजा के दरबार में लगाई हाजिरी, CM फडणवीस के घर भी लिया बप्पा का आशीर्वाद

सी. पी. राधाकृष्णन

गणेश उत्सव शुरू होते ही पूरा महाराष्ट्र 'बप्पा' के जयघोष से गूंज उठता है। बप्पा के दर्शन के लिए आम जनता से लेकर देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां यहां पहुंचती हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को देश के उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने लालबागचा राजा के दरबार में हाजिरी लगाई और बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास भी गए।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर हमला, PM मोदी आरोपों पर ध्यान नहीं देते, उनका लक्ष्य देश का विकास

एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष के आरोपों पर ध्यान नहीं देते और देश को आगे ले जाने के अपने काम पर केंद्रित रहते हैं। शिंदे ने यह बात प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर मेहसाणा जिले के वडनगर में आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कही।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

तड़के ही iPhone स्टोर के बाहर लगी भीड़! मुंबई में कतार में खड़े कस्टमर ने बताया क्यों खरीद रहे हैं 18 Pro Max?

Apple स्टोर के बाहर भीड़

भारत में Apple के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू हो गई है। मुंबई स्थित Jio World Drive में Apple स्टोर के बाहर तड़के से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लग गई हैं। हर कोई नए आईफोन को सबसे पहले खरीदने की होड़ में नजर आ रहा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

दिवाली में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी; मुंबई से वाराणसी-सुल्तानपुर के लिए 16 स्पेशल ट्रेनें

रेलवे चलाएगा 16 स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) मुंबई से वाराणसी और सुल्तानपुर के बीच 16 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें सेवाएं संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही साईनगर शिर्डी-बीकानेर और सोलापुर-अजमेर के बीच चल रही विशेष ट्रेनों की 34 सेवाओं का विस्तार भी किया गया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न