

Special Trains For Varanasi Sultanpur And Bikaner Ajmer: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) मुंबई से वाराणसी और सुल्तानपुर के बीच 16 अतिरिक्त विशेष ट्रेन सेवाएं संचालित की जाएंगी।
इसके साथ ही साईनगर शिर्डी-बीकानेर और सोलापुर-अजमेर के बीच चल रही विशेष ट्रेनों की 34 सेवाओं का विस्तार भी किया गया है।
ट्रेन संख्या 04225 एलटीटी से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे रवाना होगी। यह सेवा 23 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक चलेगी और तीसरे दिन रात 2:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस दिशा में कुल 4 सेवाएं होंगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04226 प्रत्येक गुरुवार को वाराणसी से रात 1:35 बजे रवाना होगी। यह सेवा 22 अक्टूबर से 12 नवंबर 2026 तक चलेगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। इस दिशा में भी 4 सेवाएं निर्धारित हैं।
ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी रुकेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए एलटीटी मुंबई-सुल्तानपुर के बीच भी 8 अतिरिक्त साप्ताहिक विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 04211 प्रत्येक गुरुवार को एलटीटी से दोपहर 3 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी।
यह सेवा 22 अक्टूबर से 12 नवंबर 2026 तक चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04212 प्रत्येक बुधवार को सुल्तानपुर से सुबह 4 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। यह सेवा 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलेगी।
ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ।
ट्रेन संख्या 04225/04226 और 04211/04212 में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 14 एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच और 2 जेनरेटर कार।
रेलवे ने बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक विशेष ट्रेन की सेवाओं का भी विस्तार किया है। 04716 साईनगर शिर्डी-बीकानेर ट्रेन, जो प्रत्येक रविवार को चलती है, अब 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान 9 अतिरिक्त सेवाएं होंगी।
वापसी में 04715 बीकानेर-साईनगर शिर्डी ट्रेन, जो प्रत्येक शनिवार को चलती है, अब 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक संचालित होगी। इसमें भी 9 अतिरिक्त सेवाएं होंगी।
09628 सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक विशेष ट्रेन की सेवाओं को भी बढ़ाया गया है। प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली यह ट्रेन अब 8 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक चलेगी और इसकी 8 अतिरिक्त सेवाएं होंगी। वापसी में 09627 अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
इसकी सेवाएं अब 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक बढ़ा दी गई हैं। इस दिशा में भी 8 अतिरिक्त सेवाएं होंगी। विस्तारित सेवाओं के लिए आरक्षण सभी पीआरएस केंद्रों और IRCTC वेबसाइट पर से शुरू है।