Maharashtra Top 10 News Update: महाराष्ट्र में आज की 10 बड़ी खबरों में मुंबई धमाका मामले में अबू सलेम की खारिज रिहाई की याचिका से लेकर एकनाथ शिंदे की पार्टी को ठाणे मनपा में पार्षद पद हुआ रद्द तक बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक घटनाक्रम शामिल हैं।
1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर अबू सलेम को सर्वोच्च अदालत से बहुत बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने अबू सलेम की उस याचिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, जिसमें उसने समय से पहले रिहाई प्रीमैच्योर रिलीज दिए जाने की मांग की थी।
सर्वोच्च अदालत के इस फैसले के बाद यह पूरी तरह साफ हो गया है कि कुख्यात गैंगस्टर अबू सलेम को फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे ही रहना पड़ेगा और वह साल 2030 से पहले जेल से बाहर नहीं आ सकेगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
महाराष्ट्र की राजनीति में पल-पल बदलते सियासी घटनाक्रमों के बीच ठाणे से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जब राज्य के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे सात समंदर पार लंदन में एक विशेष पुरस्कार समारोह में शिरकत कर रहे थे, ठीक उसी समय उनके राजनीतिक गढ़ ठाणे में उनकी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा।
ठाणे महानगर पालिका की नवनिर्वाचित शिवसेना नगरसेविका सुलेखा चव्हाण का नगरसेवक पद तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
मनोज जरांगे पाटिल के मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच अमृता फडणवीस के एक बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अमृता फडणवीस ने मनोज जरांगे को अपना भाई बताते हुए उन्हें घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया था। अब अंतरवाली सराटी में आंदोलन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए जरांगे ने इस न्योते पर प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि जब भाई ‘युद्धक्षेत्र’ में हो तो बहनों को उन्हें खाने के लिए नहीं बुलाना चाहिए। जरांगे ने कहा कि उन्हें अपनी बहनों के प्रेम और भावना का सम्मान है, लेकिन मौजूदा परिस्थिति में आंदोलन के बीच भोजन के लिए जाना उचित नहीं होगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
मुंबई के घाटकोपर पूर्व के पंतनगर इलाके में 61 वर्षीय कारोबारी मनीष मनीलाल भयानी ने इमारत की टेरेस से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे कई लोगों से हुए आर्थिक लेन-देन की बात सामने आई है।
61 वर्षीय कारोबारी पहले एक परिचित से मिलने पहुंचे और कुछ देर बाद उसी इमारत की 20वीं मंजिल की टेरेस से छलांग लगा दी। पुलिस को शुरुआती जांच में आर्थिक लेन-देन का एंगल मिला है। CCTV फुटेज और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की पड़ताल जारी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
विदर्भ की सांस्कृतिक राजधानी नागपुर में इन दिनों त्योहारों का एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। 'पोला' का त्योहार जहां किसानों और उनके बैलों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है, वहीं इसके ठीक अगले दिन मनाया जाने वाला तान्हा पोला' बच्चों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आता है।
यह एक ऐसी अनूठी परंपरा है जिसमें बच्चे लकड़ी के बैलों को सजाकर उत्सव मनाते हैं, जिससे उनमें बचपन से ही खेती और पशुधन के प्रति सम्मान की भावना जागती है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
ठाणे के मुरबाड तालुका में स्थित कान्होल गांव के एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली हर्षदा कुरले ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की प्रतियोगी परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
और राज्य कर निरीक्षक और माध्यमिक रजिस्ट्रार ग्रेड-1 के पद प्राप्त किए हैं। ग्रामीण और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार से आने वाली हर्षदा की इस सफलता के लिए कान्होल समेत पूरे इलाके में प्रशंसा हो रही है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर छिड़े विवाद के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने साफ कहा है कि सुरक्षा जांच हो सकती है, लेकिन धर्म के आधार पर रोक स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने संविधान, धार्मिक सद्भाव और भाईचारे का हवाला देते हुए कहा कि एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होने से सामाजिक एकता मजबूत होती है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने जानकारी दी है कि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के पास बनी मस्जिद को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि एक व्यवस्थित तरीके से 'मराठी मुंबई' को 'मुस्लिम मुंबई' बनाया जा रहा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
गोंदिया की गलियों में पोला आते ही कभी एक अलग ही रौनक दिखाई देती थी। पर्व आने से कई दिन पहले ही गांवों और मोहल्लों में तैयारियां शुरू हो जाती थीं। किसान अपने उन बैलों को सजाने की तैयारी करते थे, जो पूरे साल खेतों में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते थे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
ठाणे जिले के कल्याण में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राष्ट्रीय संघटक अरुण रमाकांत तिवारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सार्वजनिक मंडलों में अश्लील गाने और आपत्तिजनक वीडियो के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...