मुंबई एयरपोर्ट T2 के पास अवैध मस्जिद हटाने का MMRDA का निर्देश, किरीट सोमैया ने FIR की मांग की

Illegal Airport Mosque :मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल-2 के पास बनी अवैध मस्जिद को MMRDA ने हटाने के निर्देश दिए हैं। BJP नेता किरीट सोमैया का लैंड जिहाद पर आरोप, दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग।
Kirit Somaiya Airport Mosque
किरीट सोमैया, मुंबई एयरपोर्ट पास बनी अवैध मस्जिद सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Kirit Somaiya Airport Mosque: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने जानकारी दी है कि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के पास बनी मस्जिद को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि एक व्यवस्थित तरीके से 'मराठी मुंबई' को 'मुस्लिम मुंबई' बनाया जा रहा है।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि एक व्यवस्थित तरीके से 'मराठी मुंबई' को 'मुस्लिम मुंबई' बनाया जा रहा है। पहले बांद्रा रेलवे टर्मिनस के पास भी बांग्लादेशी मुस्लिम आकर बस चुके थे। अब मुंबई एयरपोर्ट के वीआईपी गेट के नजदीक मस्जिद बना दी गई। उसमें 12 एयर कंडीशन और 30 पानी के नल हैं।

एमएमआरडीए मुंबई एयरपोर्ट कंपनी को चेतावनी

उन्होंने कहा मैंने उसके खिलाफ आवाज उठाई है। इस पर महाराष्ट्र सरकार की ओर से मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने मुंबई एयरपोर्ट कंपनी को चेतावनी दी है। एमएमआरडीए ने मस्जिद को अवैध बताया है और कहा कि इसको कोई अनुमति नहीं दी गई थी। एमएमआरडीए ने इसे हटाने के आदेश दिए हैं।

किरीट सोमैया ने यह भी कहा कि हमने इस विषय पर कठोर कदम उठाए हैं। इस तरह की मस्जिद, कब्र या दरगाह के नाम पर संवेदनशील इलाकों में 'लैंड जिहाद' किया जाता है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। मैंने मांग की है कि इसकी पुलिस जांच होनी चाहिए।

Kirit Somaiya Airport Mosque
मुंबई BMC का बड़ा फैसला: कक्षा 1 से 10वीं तक पढ़ाया जाएगा संविधान, शैक्षणिक सामग्री को स्थायी समिति की मंजूरी

भाजपा नेता का विपक्षी दलों पर हमला

इसी बीच भाजपा नेता ने विपक्षी दलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस और उद्धव ठाकरे वोट के लिए देश की सुरक्षा को भी बेचने के लिए तैयार हो जाते हैं।

वहीं किरीट सोमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पत्र शेयर किया। उन्होंने कहा, एमएमआरडीए का कहना है कि यह एक अवैध मस्जिद है। इसके लिए कोई मंजूरी नहीं दी गई थी। एमएमआरडीए ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड से कहा है कि वे इस अवैध ढांचे (मस्जिद) को तुरंत गिरा दें। मैंने मुंबई एयरपोर्ट और एमएमआरडीए से अनुरोध किया है कि वे इस 'लैंड जिहाद' के पीछे शामिल ट्रस्टियों और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com