जामिया छात्र संघ चुनाव पर छात्रों का अल्टीमेटम, कॉलेज प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप, सामने रखीं 4 मांगें

Jamia Student Union Election: जामिया के छात्रों ने 20 दिसंबर तक छात्र संघ का संविधान मंजूर करने, चुनाव की समय-सीमा तय करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग की।
jamia millia students protest update
जामिया मिल्लिया प्रोटेस्टसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Jamia Millia Islamia Students Protest: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों के प्रदर्शन और भूख हड़ताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने अपनी मांगें औपचारिक रूप से कुलपति को सौंप दी हैं। उन्होंने 26 अक्टूबर को रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में संशोधन की मांग की है।

छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक उनकी भूख हड़ताल और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इन मांगों में छात्र संघ के संविधान और चुनावों के लिए एक स्पष्ट समय-सीमा तय करना, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई को वापस लेना और मुख्य सुरक्षा सलाहकार का इस्तीफा शामिल है।

jamia millia students protest update
जामिया मिल्लिया छात्र संघसौजन्य-IANS

छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा

छात्रों ने औपचारिक पत्र में लिखा, जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र, रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को भूख हड़ताल के संबंध में अपनी अधिसूचना में संशोधन कर कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का मानना है कि इससे पहले छात्र संघ के गठन के लिए छात्रों द्वारा रखी गई मांगें पूरी तरह से पूरी नहीं की गई हैं और न ही उन पर उचित ध्यान दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखीं 4 मांगें

  • 20 दिसंबर 2026 तक विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र संघ का संविधान तैयार करके उसे मंजूरी दी जाए। साथ ही, संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिनों के भीतर, बिना किसी देरी के, छात्र संघ चुनाव की तारीख की औपचारिक घोषणा की जाए।

  • विरोध प्रदर्शन से जुड़ी सभी अनुशासनात्मक कार्रवाइयां, जैसे 'शो-कॉज' नोटिस, निलंबन, कैंपस में प्रवेश पर रोक, निष्कासन आदि को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और भविष्य में कोई नई अनुशासनात्मक कार्रवाई न की जाए।

  • मुख्य सुरक्षा सलाहकार इस्तीफा दें।

  • शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग करने के लिए कोई भी छात्र माफी नहीं मांगेगा।

jamia millia students protest update
जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, संविधान मंजूर होने के 15 दिन में मतदान, हड़ताल फिर भी जारी

छात्रों की भूख हड़ताल जारी रहेगी

छात्रों ने साफ कह दिया है कि जब तक ये मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक भूख हड़ताल और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया कि इन मांगों पर ध्यान दे और यह सुनिश्चित करे कि छात्र संघ के गठन की प्रक्रिया तय समय-सीमा के भीतर पूरी हो।

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच रात में एक समझौता होने के बावजूद, कुछ छात्र अभी भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि कुछ छात्रों को समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए राजी किया गया था, और उनका कहना है कि उनकी मूल मांगें अभी भी पूरी नहीं हुई हैं। समझौते का विरोध कर रहे छात्रों ने अपना प्रदर्शन जारी रखा है।

jamia millia students protest update
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

15 दिनों में छात्र संघ चुनाव की घोषणा

सोमवार को ही जामिया मिलिया इस्लामिया ने लगभग 20 साल बाद छात्र संघ चुनाव फिर से कराने की घोषणा की। सोमवार को जारी एक आदेश में, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाएंगे।

यह घोषणा छात्रों के कई दिनों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद आई है। छात्र, निर्वाचित छात्र संघ को बहाल करने की मांग कर रहे थे, जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने 2006 में भंग कर दिया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com